Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सरकारी स्कूलों में प्राथमिक कक्षाओं से ही करायी जायेगी प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी

Jamshedpur (Anand Mishra) : सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को आरंभ से ही विभिन्न प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी. इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी किया है. सभी डीईओ को भेजे पत्र में निदेशक ने मॉडल विद्यालयों में नामांकन के लिए प्रत्येक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को तैयारी कराने का निर्देश दिया है. साथ ही कहा है कि प्रत्येक विद्यालय की पांचवीं कक्षा के कम से कम पांच से 10 छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित कर विशेष तैयारी करायी जाये. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ban-on-reinstatement-of-teachers-and-employees-on-contract-in-womens-university/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी में संविदा पर शिक्षकों व कर्मचारियों की बहाली पर रोक
पत्र के अनुसार मेधावी छात्र-छात्राओं को बेहतर माहौल व सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नेतरहाट आवासीय विद्यालय व इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय, मॉडल विद्यालय तथा नेतरहाट की तर्ज पर स्थापित स्कूलों में अधिक से अधिक संख्या में चयन सुनिश्चित कराने के लिए छात्रों को तैयार करने की आवश्यकता पर भी निदेशालय की ओर से बल दिया गया है. साथ ही कहा गया है कि प्रवेश परीक्षा में पांचवीं कक्षा के अधिक से अधिक छात्रों की भागीदारी हो, इसके लिए जिला शिक्षा अधीक्षक से समन्वय स्थापित कर कार्रवाई की जाए. निदेशक ने कहा कि डीईओ व्यक्तिगत रुचि लेकर अपने स्तर से कार्रवाई करें. आगामी परीक्षाओं में अनिवार्य रूप से फॉर्म भरवाना सुनिश्चित किया जाए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही