Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय में छठे दीक्षांत समारोह की तैयारी, राज्यपाल हो सकते हैं मुख्य अतिथि

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय में छठे दीक्षांत समारोह को लेकर एक बार फिर से तैयारी शुरू कर दी गयी है. इसके लिए कुलपति सह आयुक्त मनोज कुमार के निर्देश पर विश्वविद्यालय के अधिकारी तैयारी में जुट गये हैं. विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार राजभवन से सिंडिकेट मीटिंग की अनुमति मिली है, जो आगामी 27 जून को होगी. मीटिंग में दीक्षांत समारोह की तिथि समेत अन्य बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया जायेगा. समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यपाल सह कुलाधिपति सीपी राधाकृष्णन के आने की संभावना है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/golden-opportunity-for-the-youth-of-jharkhand-to-become-agniveer/">झारखंड

: अग्निवीर बनने का सुनहरा अवसर, 1-9 जुलाई तक मोरहाबादी मैदान में भर्ती रैली

अन्य मुद्दों पर भी होगी चर्चा

मीटिंग में दीक्षांत समारोह के अलावा कुछ अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी. इसमें जेपीएससी से नवनियुक्त शिक्षकों की सेवा संपुष्टि का मुद्दा होगा. इसके साथ ही आवश्यकता आधारित सहायक शिक्षकों के मसले पर विचार-विमर्श कर संबंधित अधिसूचना जारी की जायेगी. इसके अलावा कुछ अन्य प्रस्तावों को भी सिंडिकेट मीटिंग में रखा जायेगा. इसे भी पढ़ें : श्रावणी">https://lagatar.in/8650-police-personnel-will-be-deployed-in-shravani-mela-duty-police-headquarters-issued-order/">श्रावणी

मेला ड्यूटी में 8650 पुलिसकर्मी होंगे तैनात, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश

राज्यपाल के आने की संभावना

विश्वविद्यालय की ओर से पूर्व कुलपति डॉ. गंगाधर पांडा के कार्यकाल से ही छठे दीक्षांत समारोह के आयोजन का प्रयास किया जा रहा था. समारोह के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था. लेकिन राष्ट्रपति भवन से तिथि नहीं मिलने की वजह से डॉ. पांडा के कार्यकाल में समारोह का आयोजन नहीं हो सका. डॉ. पांडा के बाद अब प्रभारी कुलपति सह आयुक्त मनोज कुमार भी छठे दीक्षांत समारोह के आयोजन को लेकर प्रयासरत हैं. बताया जा रहा है कि अब राज्यपाल सह कुलाधिपति को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने की तैयारी चल रही है. इसे लेकर राजभवन से सिंडिकेट मीटिंग करने की अनुमति ली गयी है, जो आगामी 27 जून को होनी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही