Search

 
 
 

जमशेदपुर : रामनवमी को लेकर तैयारी पूरी, एसएसपी ने किया पैदल मार्च

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. मंगलवार को शहर में जिला पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया. यह फ्लैग मार्च साकची थाना परिसर स्थित सीसीआर कार्यालय से निकाला गया. इसके पूर्व एसएसपी किशोर कौशल ने सीसीआर कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की और मौके पर मौजूद कर्मियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिए. उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मियों को कहा कि अगले 48 घंटे तक उन्हें सीसीटीवी के माध्यम से शहर पर नजर बनाए रखनी है. वहीं उन्होंने टाइगर मौबाइल के जवानों को भी कई निर्देश दिए गए. इसके साथ ही एसएसपी ने शहर के संवेदनशील इलाकों में पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-city-administrator-took-stock-of-the-squares-intersections-and-akharas-regarding-ram-navami/">लातेहार

: नगर प्रशासक ने रामनवमी को लेकर विभिन्न चौक-चौराहों व अखाड़ों का लिया जायजा

बाइक क्यूआरटी बनाई गई, नियंत्रण कक्ष बना

एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि शहर में रामनवमी को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है. संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से नजर रखी जाएगी वहीं कई दंडाधिकारी भी तैनात किए गए है. उन्होंने बताया कि रामनवमी में विशेष बाइक क्यूआरटी भी बनाई गई है जिसकी मॉनिटरिंग डीएसपी करेंगे. ऐसे में शहर में नजर बनाए रखने में आसानी होगी. कई चेकपोस्ट भी बनाए गए है वहीं हुड़दंगियों पर भी विशेष नजर है. इसके लिए नियंत्रण कक्ष भी बनाए गए है. अगर किसी को जानकारी देनी है तो वह नियंत्रण कक्ष में 0657-2230555, 2912047 या 7091091825 पर व्हाट्सएप कर जानकारी दे सकता है. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-fire-broke-out-in-the-warehouse-of-railway-signal-department-cables-worth-crores-burnt-to-ashes/">साहिबगंज

: रेलवे सिग्नल विभाग के गोदाम में लगी आग, करोड़ों का केबल जलकर राख

बहरागोड़ा : रामनवमी को लेकर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Bahragora-Flag-March.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा पुलिस प्रशासन ने मंगलवार की शाम को रामनवमी को शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने को लेकर फ्लैग मार्च निकाला. थाना परिसर से निकाले गए फ्लैग मार्च ने बाजार क्षेत्र का परिभ्रमण किया. इस दौरान पदाधिकारियों ने लोगों से शांतिपुर ढंग से रामनवमी मनाने का संदेश दिया. फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी विकास कुमार शर्मा, प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती और पुलिस बल के जवान शामिल थे. उधर बरसोल थाना क्षेत्र में रामनवमी को लेकर बरसोल पुलिस द्वारा भी फ्लैग मार्च निकाला. बरसोल थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने बरसोल के जगन्नाथपुर, मानुषमुड़िया, खांडामौदा, दरीसोल क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-fire-broke-out-in-the-warehouse-of-railway-signal-department-cables-worth-crores-burnt-to-ashes/">साहिबगंज

: रेलवे सिग्नल विभाग के गोदाम में लगी आग, करोड़ों का केबल जलकर राख
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Bahragora-Flag-March-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> उन्होंने आम लोगों से रामनवमी पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की. उन्होंने सभी लोगों से सामाजिक समरसता का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से पूजा करने की अपील की. उन्होंने कहा कि शांति व सुरक्षा को लेकर पुलिस तैनात रहेगी. असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.इस मौके पर एस आई दीपक रोशन, रबि सिंह ठाकुर आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-fire-broke-out-in-the-warehouse-of-railway-signal-department-cables-worth-crores-burnt-to-ashes/">साहिबगंज

: रेलवे सिग्नल विभाग के गोदाम में लगी आग, करोड़ों का केबल जलकर राख

बहरागोड़ा : कलश स्थापना के साथ प्रारंभ हुई मां अन्नपूर्णा की पूजा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Bahragora-Annapurna-Puja.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत ब्राह्मणकुंडी पंचायत अवस्थित गोहलामुड़ा गांव में मंगलवार से प्रारंभ हुई.वहीं मां अन्नपूर्णा पूजा के लिए आसपास के ग्रामीणों का भीड़ पूजा अर्चना के लिए पूजा मंडप पहुंचे तथा अपने-अपने मनोकामना पूरा करने के लिए पूजा अर्चना की. यह पूजा सात दिन व्यापी चलकर 22 अप्रैल विसर्जन के साथ समाप्त होगी. इसमें श्री श्री सर्वजनिन अन्नपूर्णा पूजा कमेटी की ओर से प्रत्येक दिन रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-fire-broke-out-in-the-warehouse-of-railway-signal-department-cables-worth-crores-burnt-to-ashes/">साहिबगंज

: रेलवे सिग्नल विभाग के गोदाम में लगी आग, करोड़ों का केबल जलकर राख
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Bahragora-Annapurna-Puja-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष सनत महापात्र,सचिव महादेव दलाई,कोषाध्यक्ष अस्तुता प्रधान,सह कोषाध्यक्ष शिवशंकर प्रधान ,सदस्य सूर्यनारायण महापात्रा, आशीष महापात्र, विजय महापात्र, शिबू प्रधान, मुक्तेश्वर प्रधान, शपथ गोराई, देव कुमार महापात्र, अचिंतो प्रधान, शेखर गोराई, दीनू दास, हरिशंकर महापात्र, श्याम शंकर प्रधान, रूद्र नारायण महापात्र, पिनाकी शंकर महापात्र, भक्तेश्वर प्रधान, तापस प्रधान, बिल्लू दास, पल्टू महापात्र, बिल्टू प्रधान, शंकर प्रधान समय आनेकों ओलदा तथा गोहलामुड़ा के ग्रामवासी लगे हुए हैं. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/since-1971-221-candidates-have-tried-their-luck-on-chatra-seat/">चतरा

सीट पर साल 1971 से अब तक 221 प्रत्याशी आजमा चुके हैं अपनी किस्मत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही