Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सीएम के कार्यक्रम को लेकर जमशेदपुर एवं सरायकेला-खरसावां के तैयारियों का लिया जायजा, दिए दिशा निर्देश

Jamshedpur (Sunil Pandey) : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 30 व 31 जनवरी को पूर्वी सिंहभूम जिले में प्रस्तावित दौरे के लेकर तैयारी प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई है. मुख्यमंत्री का 30 जनवरी की देर शाम जमशेदपुर पहुंचेंगे. वहीं 31 जनवरी को खतियानी जोहार यात्रा तथा पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इसके मद्देनजर उपायुक्त (पूर्वी सिंहभूम) विजया जाधव एवं उपायुक्त (सरायकेला-खरसांवा) अरवा राजकमल ने गोपाल मैदान एवं बैठक स्थल डीबीएमएस के अलावे कदमा के शहीद निर्मल महतो समाधि स्थल का निरीक्षण किया. दोनों जिले के उपायुक्त एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने गोपाल मैदान एवं डीबीएमएस, कदमा के निरीक्षण के क्रम में विधि व्यवस्था की भी समीक्षा की. इसे भी पढ़े :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-world-economic-forum-recognizes-tata-steel-as-diversity-equity-and-inclusion-2023/">जमशेदपुर

: वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने टाटा स्टील को डायवर्सिटी इक्विटी एंड इंक्लूजन 2023 के रूप में दी मान्यता

गोपाल मैदान में तैयारियों का लिया जायजा

विधि-व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक न हो इस हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया. सभा एवं बैठक स्थल पर वाहनों की पार्किंग, शहर में यातायात व्यवस्था सुगम बना रहे तथा किसी तरह का व्यवधान न हो इसे लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिये. जगह-जगह पर सुरक्षा बलों की तैनाती, बैरिकेडिंग लगाने, सभा स्थल पर पुलिस बल की तैनाती करने व सुरक्षा दृष्टि से अन्य संबंधित कार्य की भी समीक्षा की गई. गोपाल मैदान में झामुमो जिलाध्यक्ष सह विधायक रामदास सोरेन से सभा को लेकर चर्चा की. इस दौरान एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) नन्दकिशोर लाल, डीटीओ दिनेश रंजन, एसडीओ (घाटशिला) सत्यवीर रजक, एसडीओ सरायकेला मौजूद रहे. इसे भी पढ़े :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-varsha-patel-murder-case-no-testimony-in-defense/">जमशेदपुर

: वर्षा पटेल हत्याकांड- बचाव पक्ष में नहीं हुई गवाही
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही