Search

 
 
 

जमशेदपुर : राष्ट्रपति ने शिक्षक शिप्रा मिश्रा को किया सम्मानित, डीसी ने दी बधाई

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा टाटा वर्कर्स यूनियन प्लस टू उच्च विद्यालय, कदमा की शिक्षिका शिप्रा मिश्रा को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान किया गया.इस अवसर पर उपायुक्त विजया जाधव ने इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए शिक्षिका शिप्रा मिश्रा को बधाई दी. उन्होंने कहा कि शिप्रा मिश्रा में राष्ट्रीय स्तर पर जिला का मान बढ़ाया है. पूरे जिला को उन्होने गौरवान्वित किया है. उल्लेखनीय है कि शिप्रा मिश्रा झारखंड से इस वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाली एकमात्र शिक्षिका हैं. पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपए का चेक तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-beaten-with-cloth-in-mouth-for-not-giving-dowry-gave-insecticide/">जमशेदपुर

: दहेज नहीं देने पर मुंह में कपड़ा ठूंसकर पीटा, कीटनाशक पिलाया
इस अवसर पर शिक्षिका शिप्रा मिश्रा द्वारा किए गए नवाचार एवं स्कूल के शैक्षणिक विकास में उनके योगदान से संबंधी एक वीडियो भी विज्ञान भवन में प्रदर्शित की गई. इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला बरेलिया एवं जिला शिक्षा अधीक्षक निशु कुमारी ने भी शिक्षिका शिप्रा मिश्रा की इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनायें दीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही