Search

 
 
 

जमशेदपुर : बागबेड़ा बड़ौदा घाट में बर्मामाइंस के प्रिंस की डूबने से मौत

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : बर्मामाइंस इंदर सिंह कॉलेज के पास रहने वाले प्रिंस कुमार गुप्ता (17) की गुरुवार की शाम बागबेड़ा बड़ौदा घाट नदी में डूबने से मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ की टीम बड़ौदा घाट पहुंची और शव को खोजकर बाहर निकाला. इसके बीच घटना की जानकारी बागबेड़ा पुलिस को दी गयी. पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिये एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : देश">https://lagatar.in/corona-figures-scared-once-in-the-country-17336-new-patients-found-in-24-hours-13-died/">देश

में एक बार फिर कोरोना के आंकड़ों ने डराया, 24 घंटे में मिले 17,336 नये मरीज, 13 की मौत

इलाहाबाद से पिता से आया था मिलने

प्रिंस के बारे में परिवार के लोगों ने बताया कि इलाहाबाद में रहकर ही पढ़ाई करता था. इस साल उसने मैट्रिक की परीक्षा दी थी और 64 प्रतिशत अंक लाकर पास हुआ था. चार दिनों पहले ही वह बर्मामाइंस में अपने पिता से मिलने के लिये आया हुआ था.

दोस्तों के साथ गया था स्नान करने

परिवार के लोगों का कहना है कि प्रिंस अपने दोस्तों के साथ गुरुवार की शाम को स्नान करने के लिये घर से निकला था. इसके बाद से वह नहीं लौटा. इस बीच दोस्तों ने घर पर जाकर जानकारी दी थी कि वह नदी में स्नान करने के दौरान डूब गया है. इसके बाद परिवार के लोग बागबेड़ा बड़ौदा घाट पर पहुंचे थे. इधर घटना की जानकारी मिलते ही डीसी के आदेश पर रांची से एनडीआरएफ की 16 सदस्यी टीम पहुंची थी और दूसरे दिन सुबह शव की तलाश कर बाहर निकाला. घटना के बाद घर में मातम का माहौल है. परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-truck-crashed-after-hitting-a-mountain-on-barajamda-chhotanagara-main-road/">किरीबुरु

: बड़ाजामदा-छोटानागरा मुख्य मार्ग पर ट्रक पहाड़ से टकराकर हुआ दुर्घटनाग्रस्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही