Search

 
 
 

जमशेदपुर : एपीजे कलाम इंटर महाविद्यालय के प्राचार्य हटाए गए

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : एपीजे कलाम इंटर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रमोद तिवारी को पदमुक्त कर दिया गया है. उन्हें काम में लापरवाही बरतने और महाविद्यालय के विकास में बाधक बनने के आरोप में हटाया गया है. यह जानकारी देते हुए एपीजेए कलाम प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ शकील व सचिव मोहम्मद नौशाद खान ने बताया की प्राचार्य प्रमोद तिवारी लापरवाही बरत रहे थे. उन्हें बार-बार चेतावनी दी गई थी. लेकिन, वह अपनी कार्य प्रणाली में सुधार नहीं ला रहे थे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-jharkhandi-bhasha-khatian-sangharsh-samiti-gheraoed-the-block-office/">चांडिल

: झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ने किया प्रखंड कार्यालय का घेराव

रफत आरा बनी नई प्राचार्य

एपीजे कलाम इंटर महाविद्यालय के प्राचार्य के पद पर रफत आरा को नियुक्त किया गया है. प्राचार्य के पद के लिए आवेदन मांगे गए थे. 15 आवेदकों ने आवेदन दिए थे. इन सब का साक्षात्कार हुआ और रफत आरा का प्रदर्शन व योग्यता संतोषजनक पाई गई. इसके बाद रफत आरा को प्राचार्य के पद पर तैनात किया गया. रफत आरा प्राचार्य के पद पर 10 अगस्त को अपना योगदान देंगी. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-mla-raised-the-issue-of-damage-caused-by-elephants-in-the-assembly/">चाकुलिया

: विधायक ने हाथियों से हो रहे नुकसान का मामला विधानसभा में उठाया

गरीब छात्रों को फीस में मिलेगी 50% छूट

महाविद्यालय प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि इस साल गरीब और असहाय बच्चों के लिए फीस में 50% रियायत दी जाएगी. साथ ही झारखंड अधिविद्य परिषद की दसवीं बोर्ड में 80 फीसद से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को महाविद्यालय में निशुल्क नामांकन कराया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही