Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: MGM अस्पताल की सातवीं मंजिल से कूदकर कैदी ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर सवाल

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में शुक्रवार को इलाजरत एक कैदी ने सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी. घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. मृतक की पहचान अशोक कुमार के रूप में हुई है, जिसे घाघीडीह केंद्रीय कारा से गंभीर हालत में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में शुक्रवार को इलाजरत एक कैदी ने सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी. घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. मृतक की पहचान अशोक कुमार के रूप में हुई है, जिसे घाघीडीह केंद्रीय कारा से गंभीर हालत में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था.

 

जानकारी के अनुसार, कैदी ने पहले भी आत्महत्या की कोशिश की थी और उसका इलाज चल रहा था. शुक्रवार को सुरक्षाकर्मियों की निगरानी के बीच वह अचानक हाथ छुड़ाकर सातवीं मंजिल तक पहुंच गया और नीचे कूद गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अस्पताल प्रशासन मौके पर पहुंचे. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. प्रारंभिक तौर पर कैदी की सुरक्षा में लापरवाही की बात सामने आ रही है, जिसकी जांच की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही