Search

 
 
 

Jamshedpur : गुप्ता लॉज में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने संचालक व सह संचालक को दबोचा

Jamshedpur News :साकची थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गुप्ता लॉज में अपराधियों का आना-जाना रहता है और यहां बाहर से लड़कियों को बुलाकर कथित तौर पर देह व्यापार कराया जाता है. सूचना मिलने के बाद एसएसपी के आदेश पर पुलिस टीम ने लॉज में छापेमारी की.
 
देह व्यापार
  • रजिस्टर में भी मिली गड़बड़ी

Jamshedpur News : साकची थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी के पास स्थित गुप्ता लॉज में कथित तौर पर देह व्यापार का धंधा चल रहा था. पुलिस ने छापेमारी कर लॉज के संचालक मानिक साह और सह संचालक नारायण तंतुबाई को गिरफ्तार किया है. 

 

पूछताछ के बाद सोमवार को दोनों को जेल भेज दिया गया. मामले में साकची थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव के बयान पर मानिक साह, नारायण तंतुबाई और कंचन कुमारी के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है.

 

इसे भी पढ़ें

 

पुलिस के अनुसार, साकची थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गुप्ता लॉज में अपराधियों का आना-जाना रहता है और यहां बाहर से लड़कियों को बुलाकर कथित तौर पर देह व्यापार कराया जाता है.

 

सूचना मिलने के बाद एसएसपी के आदेश पर पुलिस टीम ने लॉज में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने लॉज के अलग-अलग कमरों की जांच की गई. जांच के दौरान कमरे से महिलाओं के कपड़े, शराब की बोतल, सिगरेट समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए.

 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने लॉज में रखे रजिस्टर की भी जांच की. पुलिस के मुताबिक, रजिस्टर में लॉज में आने-जाने वाले लोगों की जानकारी पूरी तरह दर्ज नहीं की गई है. कई लोगों का रिकॉर्ड अधूरा मिला. इसके बाद पुलिस ने लॉज संचालक मानिक साह और सह संचालक नारायण तंतुबाई को गिरफ्तार कर लिया.

 

गिरफ्तारी के बाद दोनों से पूछताछ की गई और लॉज में होने वाली गतिविधियों की जानकारी जुटाई गई. पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि लॉज में कथित देह व्यापार का कारोबार कब से चल रहा था और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे.

 

इसके अलावा लॉज में बाहर से आने वाली महिलाओं और अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस लॉज के रजिस्टर और अन्य बिंदुओं की जांच कर मामले से जुड़े लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है. मामले में आगे की जांच जारी है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही