Search

 
 
 

Deoghar : गैस कटर से काटा, आधा किमी घसीटा, फिर ATM को कार पर लोड कर अपराधी फरार

Deoghar : घटना शहर के नंदन पहाड़ मोहल्ले की है. इस मोहल्ले में सेवा धाम के पास SBI बैंक का एटीएम लगा हुआ था. सोमवार की देर रात अपराधियों आए और पूरी मशीन ही उखाड़कर ले गए. मंगलवार की अहले सुबह तीन बजे के बाद इसकी सूचना एसबीआई के पटना स्थित एटीएम कंट्रोलिंग ऑफिस को मिली. जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई.
 
एसबीआई एटीएम

Deoghar : देवघर में अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में ATM की चोरी की है. पहले एटीएम को गैस कटर से काटा, फिर उसे करीब आधा किमी (करीब 500) तक घसीट कर ले गए. फिर एक कार में लोड कर फरार हो गये. एटीएम में कितने रुपये थे, इस बारे में पता नहीं चल पाया है. 

 

घटना देवघर शहर के नंदन पहाड़ मोहल्ले की है. इस मोहल्ले में सेवा धाम के पास SBI बैंक का एटीएम लगा हुआ था. सोमवार की देर रात अपराधियों आए और पूरी मशीन ही उखाड़कर ले गए. मंगलवार की अहले सुबह तीन बजे के बाद इसकी सूचना एसबीआई के पटना स्थित एटीएम कंट्रोलिंग ऑफिस को मिली. जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई.

 

इसे भी पढ़ें

 

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाया, तो पता चला कि अपराधियों ने पहले गैस कटर से एटीएम को काटा. फिर उसे घसीट कर सुनसान जगह पर ले गए. सुनसान जगह पर पहले से खड़ी कार में एटीएम को लोड किया और फरार हो गये. 

 

घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुट गई है. पुलिस अहले सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों से भी पूछताछ कर रही है. ताकि अपराधियों की पहचान जल्द से जल्द हो सके और एटीएम के लॉक को तोड़कर पैसा निकालने से पहले अपराधियों को दबोचा जा सके.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही