- कोतवाली थाना क्षेत्र के इमली चौक (भारत माता चौक) पर 30 सितंबर को हुई थी मारपीट व मोबाइल छीनने की घटना
Ranchi : राजधानी रांची के हरमू स्थित इमली चौक (भारत माता चौक) पर अपराधियों ने युवक से मारपीट कर उसका Iphone छीन लिया. फोन की कीमत 68 हजार रुपये है. युवक ने इस बारे में कोतवाली थाना की पुलिस को लिखित जानकारी दी. लेकिन पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की. घटना 30 सितंबर की है.
युवक गुड्डू झा ने बताया कि वह हरमू रोड का रहने वाला है. 30 सितंबर को वह अपने घर जा रहा था. भारत माता चौक पर एक स्कूटी से तीन युवक उसके पास आए और आईफोन छीनने लगे. उसने जब इसका विरोध किया तो उसे जमीन पर पटक दिया और मारपीट की. आरोप है कि ईंट से मारकर सिर फोड़ने की भी कोशिश की गई. वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाया.
इसे भी पढ़ें
गुड्डू के अनुसार, उसने घर पहुंचकर परिवार के लोगों को इसके बारे में बताया. इसके बाद परिजनों ने कोतवाली थाना पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत पुलिस को दी. पुलिस ने 3 अक्टूबर को उसे गुमशुदगी की रिपोर्ट बना दी.
पुलिस के मुताबिक, युवक के साथ लूट या छिनतई नहीं हुई है, बल्कि उसका मोबाइल गुम हो गया है. वहीं गुड्डू झा के मुताबिक, उसने अपने साथ हुई मारपीट का वीडियो फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराया है. इसके बाद भी केस सिर्फ गुमशुदगी का किया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

