Search

 
 
 

जमशेदपुर : NTTF के 4 विद्यार्थियों को पब्लिसिस रिसोर्सेज कंपनी ने किया लॉक

 
Jamshedpur : एनटीटीएफ के गोलमुरी स्थित आरडी टाटा तकनीकी संस्थान में बीते दिनों पब्लिसिस रिसोर्सेज कंपनी ने कैंपस सेलेक्शन किया. फाइनल सेलेक्शन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू राउंड के बाद किया गया. इसमें चार छात्रों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अपनी जगह सुनिश्चित की. कंपनी ने डिप्लोमा इन कंप्यूटर इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के चार विद्यार्थियों रितिका श्रीवास्तव, ए कल्याणी साई, अमन मिश्रा, प्रकृति श्रीवास्तव को जूनियर एसोसिएट आईटी के पद पर चार लाख के पैकेज पर लॉक किया. सभी छात्र एनटीटीएफ गोलमुरी के फाइनल ईयर के हैं. चारों छात्र डिप्लोमा इन कंप्यूटर इंजीनियरिंग CP08 के हैं. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-media-did-not-get-entry-even-after-kovid-investigation-in-governors-program-in-nit/">आदित्यपुर

: एनआईटी में राज्यपाल के कार्यक्रम में मीडिया को कोविड जांच के बाद भी नहीं मिला प्रवेश

कंपनी ने लिखित परीक्षा ली, तकनीकी व व्यक्तिगत क्षमता को आंका

कंपनी ने विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा ली. इसके बाद तकनीकी क्षमता और व्यक्तिगत प्रतिभा को आंका. इसमें उत्तीर्ण हो विद्यार्थियों ने गुड़गांव स्थित पब्लिसिस रिसोर्सेज कंपनी में अपनी जगह सुनिच्छित की और संसथान का नाम गौरवान्वित किया. छात्रों की इस उपलब्धि पर संस्थान गौरवान्वित है. इसमें संस्थान के प्लेसमेंट पदाधिकारी पंकज सिंह और नेहा ने सहयोग किया. प्राचार्य प्रीता जॉन ने सभी छात्रों को उनकी उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं. रमेश रे, पंकज कुमार गुप्ता, मिनमोय कुमार महतो, हरीश कुमार के साथ उप-प्रबंधन प्रशासनिक अधिकारी वरुण कुमार ने भी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही