Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जुगसलाई में ट्रांसपोर्ट एजेंसी पर पुलिस रेड, 20 पेटी प्रतिबंधित कफ सीरप बरामद

जमशेदपुर में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. यहां जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित बोलबम ट्रांसपोर्ट एजेंसी में पुलिस ने छापेमारी की है. इस दौरान मौके से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप Onrex बरामद किया गया है. पुलिस ने बरामद 20 पेटी कफ सीरप को जब्त कर लिया है.
Advertisement
Advertisement

Jamsedpur : जमशेदपुर में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. यहां जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित बोलबम ट्रांसपोर्ट एजेंसी में पुलिस ने छापेमारी की है. इस दौरान मौके से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप Onrex बरामद किया गया है. पुलिस ने बरामद 20 पेटी कफ सीरप को जब्त कर लिया है. 

 

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त ट्रांसपोर्ट एजेंसी के माध्यम से अवैध नशीली दवाओं की खेप शहर में पहुंचाई जा रही है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए जुगसलाई थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एजेंसी परिसर में छापेमारी की.

 

छापेमारी के दौरान कफ सीरप की बड़ी खेप बरामद की गई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी गै और इससे जुड़े लोगों की पहचान कर रही है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे शहर में किन-किन स्थानों पर सप्लाई किया जाना था.

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. साथ ही अवैध नशीली दवाओं के कारोबार से जुड़े नेटवर्क को खंगाला जा रहा है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही