Search

 
 
 

जमशेदपुर में बारिश ने 72 वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ा, निचले इलाकों में भर गया पानी, बन्ना गुप्ता ने लिया जायजा

 


Ranchi/Jamshedpur : पिछले 24 घंटों के दौरान जमशेदपुर में भारी बारिश ने 72 वर्ष के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. यहां पिछले 24 घंटों के दौरान 170.2 मिमी बारिश हुई, जो कि रिकॉर्ड है. सुबह में हुई इस मूसलाधार बारिश के कारण शहर में जलजमाव की स्थिति हो गई. यहां घरों में पानी घुस गया. मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी इन इलाकों का जायजा लिया. नदी-नालों में उफान आ गया. उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद का आश्वासन भी दिया. जमशेदपुर में 10 मई 1949 को 24 घंटों के दौरान 160.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी. इससे पहले रांची में यास तूफान गुजरने से पहले रांची में 24 घंटों की बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ा था.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/banna-Jamshedpur00.jpg"

alt="" class="wp-image-79002"/>

170 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि जमशेदपुर में सोमवार की अहले भोर 5 बजे से लेकर 8.30 बजे तक घनघोर बारिश हुई है. इतनी ही अवधि के दौरान 142.0 मिमी बारिश दर्ज की गई है. कुल मिलाकर 24 घंटे की बारिश ने यहां के एक दिन के सर्वोच्च बारिश के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. इतनी बारिश होने के कारण जमशेदपुर में प्री-मानसून सीजन के दौरान अब तक 610.0 मिमी बारिश हो चुकी है.

इसे भी पढ़ें - केंद्रीय">https://lagatar.in/union-minister-arjun-munda-launched-online-corona-awareness-chariot-ceremony/78943/">केंद्रीय

मंत्री अर्जुन मुंडा ने ऑनलाइन किया कोरोना जागरुकता रथ समारोह का शुभारंभ

यास के बाद पूरे झारखंड में बारिश हुई

आनंद ने बताया कि यास तूफान गुजरने के बाद पूरे झारखंड में भारी बारिश हुई. इससे प्री मानसून गतिविधि को वातावरण से भरपूर नमी मिल रही है. ऐसी स्थिति में दिन में सूर्य चढ़ते ही सिस्टम बन रहा है. जमशेदपुर के अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में भी बारिश हुई है. सरायकेला-खरसावां, धनबाद, रामगढ़, दुमका, जामताड़ा और अन्य हिस्सों में भी बारिश हुई है. राज्य में प्री मानसून सक्रिय होने का सिलसिला जारी रहेगा. तापमान और गर्मी बढ़ते ही आसमान में बादल छाएंगे और तेज हवा के साथ कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही