Search

जमशेदपुर : राष्ट्रीय तीरंदाजी में रजत जितने वाली राज अदिति सम्मानित

Jamshedpur (Ratan Singh) : छतीसगढ़ की राजधानी रायपुर में संपन्न हुए 40वें सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में शहर की बेटी राज अदिति कुमारी ने रजत पदक जीता है., राज अदिति गोलमुरी नामदाबस्ती में निवास करती है और आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर बर्मामाइंस में प्रशिक्षण प्राप्त करती है. बालिका कंपाउंड वर्ग में अदिति को हरियाणा की तीरंदाज एकता रानी ने शूटआउट में हराया और अदिति को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा. राज अदिति ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अदिति को मेडल पहना कर सम्मनित किया. झारखंड में 2013 के बाद यह पहला मौका है जब झारखंड की बेटी ने यह पदक हासिल किया है. सोमवार को बर्मामाइंस आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर के अध्यक्ष सह पूर्वी सिंहभूम आर्चरी एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने अपने आवासीय कार्यालय में अदिति को शॉल ओढ़ाकर, भागवत गीता व उपहार भेंटकर सम्मानित किया.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/SAMMAN-2-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-annual-convention-of-tribal-ho-samaj-mahasabha-cum-diuri-conference-many-committees-formed/">चाईबासा

: आदिवासी हो समाज महासभा के वार्षिक अधिवेशन सह दियूरी सम्मेलन, कई कमेटी गठित

खिलाड़ियों को सभी व्यवस्था देने का आश्वासन

दिनेश कुमार ने कहा कि हमारे सेंटर और शहर के लिए यह गौरव का विषय है की 2013 के बाद अपनी शहर की बेटी ने सब जूनियर में रजत पदक प्राप्त किया है. बर्मामाइंस आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर के बच्चे लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे है और अपने शहर का नाम रोशन कर रहे है. उन्होंने राज अदिति कुमारी की इस उपलब्धि को गर्व का विषय बताते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी. उन्होंने आश्वस्त किया कि खिलाड़ियों को समुचित खेल माहौल और माध्यम मुहैया कराने की दिशा में वे अपने स्तर से आवश्यक पहल करते रहेंगे. कार्यक्रम में कोच रोहित शर्मा, संतोषी गिरी, मिलन सिंह, बी हाशिनी, उषा कुमारी, रिया कुमारी, प्रभाकर कुमार, रोहित कुमार, अमित मार्डी, रोहन मुखी, आशीष सिंह, कौशल लाल, अंशुमान सिंह, धीरज मौर्य, ऋतिक कुमार, रौनक कुमार, आदित्य राज सिंह, शिवेश्वर मुंडा, दीवांश सिंह आदि तीरंदाज मौजूद थे.[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//