Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: राकेश्वर पांडे फिर बने टीएसडीपीएल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष, महामंत्री बने अमन

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड वर्कर्स यूनियन का चुनाव शांति पूर्ण संपन्‍न हो गया. 294 मतदाताओं ने 15 कमिटी मेंबरों का चुनाव किया. जीन पुराने कमिटी मेंबर चुनाव हार गए. कमिटी मेंबरों ने सर्वसम्मति से राकेश्वर पांडे को अध्यक्ष एवं अमन को महामंत्री चुना. इसके बाद अध्यक्ष एवं महामंत्री ने आपसी मंत्रणा कर नई कमिटी का गठन किया. इसे भी पढ़ें: हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-368-jawans-took-oath-of-service-to-the-nation-governor-bais-said-today-is-a-proud-day-for-the-new-constables/">हजारीबाग

:  368 जवानों ने ली देश सेवा की शपथ, राज्यपाल बैस ने कहा- नव आरक्षियों के लिए आज का दिन गौरवपूर्ण

निर्वाचन क्षेत्रवार कमिटी मेंबर

[caption id="attachment_274946" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/25mjsr18a.jpg"

alt="" width="600" height="134" /> चुनाव पदाधिकारी के साथ टीएसडीपीएल वर्कर्स यूनियन कमिटी मेंबर[/caption] निर्वाचन क्षेत्रवार अगर बात करे तो निर्वाचन क्षेत्र 1 से बंशीधर सिंह और आर रवि चुनाव जीते जबकि निर्वाचन क्षेत्र 2 से रमेश चौधरी और संजीव कुमार सिंह,  निर्वाचन क्षेत्र 3 से प्रमोद कुमार उपाध्याय और शशि वीर राणा,  निर्वाचन क्षेत्र 4 से मनोज कुमार सिंह और त्रिदेव सिंह, निर्वाचन क्षेत्र 5 से अमन और दिनेश कुमार, निर्वाचन क्षेत्र 6 से अनीष कुमार झा और रमन मिश्रा, निर्वाचन क्षेत्र 7 से राकेश कुमार और सच्चिदानंद एवं निर्वाचन क्षेत्र 8 से हरि शंकर प्रसाद ने जीत दर्ज की.

ये हैं नई कमिटी के पदाधिकारी

नई कमिटी में संजीव कुमार सिंह को डिप्टी प्रेसीडेंट और सच्चिदानंद को वाइस प्रेसीडेंट बनाया गया. अनिष झा व आर रवि को सहायक सचिव एवं रमेश चौधरी को कोषाध्यक्ष बनाया गया. राकेश कुमार एवं रमन मिश्रा को अध्यक्ष का सलाहकार नियुक्त किया गया. त्रिदेव सिंह, बंशीधर सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, दिनेश कुमार और हरिशंकर प्रसाद को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया.

रोमांचक रहा मुकाबला

टीएसडीपीएल वर्कर्स यूनियन का चुनाव रोमांचक रहा. चुनाव में जहां तीन पुराने कमिटी मेंबर राजेश कुमार, उपेन्द्र राय और शशिभूषण मिश्र चुनाव हार गए वहीं आर रवि, राकेश कुमार और हरि शंकर प्रसाद पहली बार जीते. चुनाव संपन्‍न कराने में चुनाव पदाधिकारी बीके राय सहायक, चुनाव पदाधिकारी परवीन्दर सिंह सोहल एवं एनके चौधरी ने महावतपूर्ण भूमिका निभाई. वहीं एमएच हिरमानेक और मनोज कुमार सिंह चुनाव पर्यवेक्षक की देखरेख में चुनाव संपन्‍न हुआ. इसे भी पढ़ें: लोकसभा">https://lagatar.in/the-matter-of-bagbera-rural-water-supply-scheme-raised-in-lok-sabha/">लोकसभा

में उठा बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना का मामला
[wpdiscuz-feedback id="sshl0rh88l" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही