Search

 
 
 

Jamshedpur : रानी अम्मा का सालाना उर्स मुबारक चादर पोशी के साथ संपन्न, जायरीनों ने हाजिरी दे मांगी दुआ

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित हजरत चुनाशाह बाबा के दरगाह में हजरत जोहरा बीबी (र.अ.‌) उर्फ रानी अम्मा का सालाना उर्स शरीफ अकीदत के मनाया गया. उर्स कुरानख्वानी के साथ शुरू हुआ और अहले सुबह चादर पोशी के साथ संपन्न हुआ. इससे पूर्व कुरानख्वानी में मदरसा फैजुल उलूम धातकीडीह के हाफिज कुरान बच्चें, दरगाह कमिटी के गद्दी नशीन ताज अहमद, दरगाह कमेटी के महासचिव हाजी एस.एम. कुतबुद्दीन, संयुक्त सचिव डॉ जिया अहमद, कोषाध्यक्ष अब्दुल वहाब अंसारी, बिष्टुपुर मस्जिद के इमाम मो इजहार अहमद, हाफिज इकराम, मौलाना हाफिज उद्दीन, मौलाना कलीम केसर, अजीबुल अंसारी, साजिद, शेख सलाउद्दीन, शारूख, मो. सिराज, मो. नाज, मौजावर साहेब, फारूक के अलावा शहर के अकीदतमंद लोग शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : बड़ी">https://lagatar.in/iranian-president-ebrahim-raisi-dies-in-helicopter-crash-pm-modi-expresses-grief/">बड़ी

खबर : हेलिकॉप्टर क्रैश में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी समेत नौ की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख
इसके बाद नामज-ईशा रात 9.30 बजे से नात ख्वानी और तकरीर का आयोजन हुआ. रात 12.20 बजे से कव्वाली का आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय कव्वाल तनवीर अशवी, फिरोज फिदोशी, अली हसन चिस्ती, इरफान इरफानी, मंसूर आलम साबरी ने सूफी कलाम पेश किया. इसके बाद चुनाशाह बाबा दरगाह के गद्दीनशीन ताज अहमद की देखरेख में चादर पोशी की गयी. उर्स मुबारक पर दिनभर जायरीनों ने दरगाह में हाजिरी दी और दुआ मांगी. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/third-phase-of-lok-sabha-elections-in-jharkhand-24-candidates-are-crorepatis-28-have-criminal-cases-registered-against-them/">झारखंड

में लोकसभा चुनाव का तीसरा चरण : 24 उम्मीदवार करोड़पति, 28 पर आपराधिक मामले हैं दर्ज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही