Search

जमशेदपुर : प्रॉब्लम आइडेंटिफिकेशन चैलेंज प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन आरंभ

Jamshedpur (Anand Mishra) : नवाचार रिसर्च इंक्यूबेशन एंड इनोवेशन काउंसिल, जमशेदपुर की ओर से नविष्कार 1.0-2023, प्रॉब्लम आइडेंटिफिकेशन चैलेंज प्रतियोगिता के आयोजन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर होगी. प्रतियोगिता के लिए, ऑनलाइन पंजीकरण आरंभ हो चुका है. इच्छुक विद्यार्थी वेबसाइट www.theindian Startup.org पर पंजीकरण करा सकते हैं. पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 जुलाई है. यह जानकारी एनआरआईआईसी के निदेशक कार्तिक कुमार चौधरी ने दी. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-bpsc-changed-the-date-of-teacher-appointment-exam-see-details/">बिहारः

BPSC ने बदली शिक्षक नियुक्ति परीक्षा की तारीख, देखें डिटेल
उन्होंने बताया है कि इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए कक्षा 8 से लेकर स्नातक एवं स्नातकोत्तर तक के छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं. यह प्रतियोगिता नवाचार रिसर्च ``क्यूबेशन एंड इनोवेशन एवं देश के सबसे बड़े स्टार्ट-अप इंक्यूबेशन सेंटरों में से एक आईसी-टी हब साथ मिलकर आयोजित कर रहे हैं. इस प्रतियोगिता का उद्देश्य देश के युवाओं को और सशक्त बनाना एवं उनमें समस्या-समाधान कौशल को विकसित करना है. नवीनता और रचनात्मकता की संस्कृति का विकास देश को नए कृतिमान स्थापित करवा सकता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-income-tax-department-raids-nagarmal-mall/">जमशेदपुर

: नागरमल मॉल में आयकर विभाग की छापेमारी
श्री चौधरी ने बताया है कि इस प्रतियोगिता का सेमी फाइनल एवं फाइनल आगामी 29 जुलाई को जमशेदपुर में होगा. फाइनल में जीतने वाली टीम को इनाम भी दिया जाएगा. साथ ही अगर आइडिया अच्छी होती है तो उसे इनाम के साथ फंडिंग एवं इंक्यूबेशन सपोर्ट एनआरआईआईसी एवं एआईसी-टी-हब के द्वारा दिया जाएगा. फाइनल कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए देश की कई नामचीन हस्तियां जमशेदपूर आ रही हैं. कार्यक्रम में नवाचार के साथ एआईसीटी-हब, पेटिम, हेडस्टार्ट, टाई राजस्थान एंजल्स, टाई इंडिया एंजल्स के साथ एमओयू भी होने जा रहा है. यह कार्यक्रम जमशेदपुर झारखण्ड में स्टार्टअप क्षेत्र में नई संभावनाओं को जन्म देगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp