Search

 
 
 

जमशेदपुर : बर्मामाइंस में पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत 55 लोगों का पंजीकरण, बिरसानगर में महिला समिति की बैठक

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : बर्मामाइंस में रविवार को पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत लकड़ी टाल में कैंप लगाकर 55 लोगो का नि:शुल्क पंजीकरण कराया गया. इनमें अधिकतर विश्वकर्मा समाज के लकड़ी का कार्य करने वाले छोटे कारीगर शामिल थे. इस योजना के जिला के प्रभारी पवन अग्रवाल ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों तक योजना को पहुंचा कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का साकार करते हुए विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करना है. इसके निमित केंद्र सरकार की योजना को धरातल पर उतार कर लोगों को लाभ दिलाना है. इस दिशा में भाजपा बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष दीपक झा तथा योजना के मंडल प्रभारी संजय शर्मा पूरी ऊर्जा के साथ कार्य कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjp-convention-resolution-passed-on-ram-temple-pm-said-congress-is-the-mother-of-corruption-nepotism-appeasement-and-instability/">भाजपा

का अधिवेशन : राम मंदिर पर प्रस्ताव पारित, पीएम ने कहा, कांग्रेस भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टीकरण और अस्थिरता की जननी
दूसरी ओर बिरसानगर जोन 3बी में लाजो महिला समिति के साथ काली मन्दिर में बैठक कर महिलाओं को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई. बैठक में पवन अग्रवाल ने कहा कि मोदी सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए संकल्पित भाव से कार्य कर रही है. उज्जवला योजना, आयुष्मान योजना, आवास योजना, मुख्य रूप से शामिल है. पवन अग्रवाल ने विश्वकर्मा योजना में निहित सिलाई और ब्यूटीशियन कार्य के महिलाओं को आसान किस्त में एक लाख लोन के साथ 17 हजार टूलकिट के लिए नि:शुल्क डीबीटी के माध्यम से भेज रही है. बैठक में 200 महिलाओं को योजना से जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है. जल्द ही कैंप लगाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा नि:शुल्क प्रदान की जाएगी. इसे भी पढ़ें : सियासी">https://lagatar.in/political-game-india-is-failing/">सियासी

खेल, इंडिया हो रहा फेल
मंडल अध्यक्ष बबलू गोप के साथ पवन अग्रवाल ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संपर्क कर उनसे बात की. योजना के लाभ के बारे में बताया कि किस तरह योजना के माध्यम से उनके जीवन में बदलाव आया है. फिर से मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को दोहराया. इस अवसर पर मंडल महामंत्री नरेश प्रशाद, अनूप पांडेय, बाबून बनर्जी, लालू मुखी, जितेंद्र मिश्रा, लाजो देवी समेत काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही