Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : भारत के आदिवासियों का हो रहा धार्मिक नरसंहार- सालखन

Jamshedpur (Ashok Kumar) : पूर्व सांसद सह आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू का कहना है कि आज जिस तरह से आदिवासियों की मांगों को पूरी नहीं की जा रही है. उससे साफ लग है कि भारत के आदिवासियों का धार्मिक नरसंहार किया जा रहा है. राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अनुसार केंद्र और झारखंड सरकार के फैसलों के अनुरूप जैन स्थल सम्मेद शिखर तीर्थ स्थल ही रहेगा. पर्यटन केंद्र नहीं बनेगा. आयोग अध्यक्ष इकबाल लालपुरा के अनुसार पारसनाथ पहाड़ जैनियों का तीर्थ स्थल ही रहेगा. तब वहां आदिवासियों के मरांग बुरू अर्थात ईश्वर और युग जाहेरथान (पूजा स्थल) का क्या होगा ? क्या आदिवासियों का ईश्वर नहीं है? धर्म नहीं है? तीर्थ स्थल नहीं है? यह भारत के आदिवासियों के खिलाफ एक बड़ा षड्यंत्र है. धार्मिक नरसंहार है. आयोग, केंद्र तथा झारखंड सरकार तीनों का फैसला आदिवासी अस्तित्व, पहचान, हिस्सेदारी पर घातक हमला है. आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों के खिलाफ है. सेंगेल इसे बर्दाश्त नहीं करेगा. करो या मरो की तर्ज पर लड़ेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chit-fund-scam-now-in-parsudih/">जमशेदपुर

: अब परसुडीह में चिटफंड घोटाला

आदिवासियों के ईश्वर के हेमंत ने बेचा

गिरिडीह में 18 जनवरी को हेमंत सोरेन ने कहा था कि पारसनाथ मरांग बुरू हमारा था और हमेशा रहेगा. यह उनकी ख़तियानी झुनझुना की तरह और एक झुनझुना और बड़ा झूठ साबित हो रहा है. चूंकि हेमंत सोरेन ने मरांग बुरू या आदिवासी के ईश्वर को बचाने की जगह जैनियों को बेचने का काम किया है. क्या  वे राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के फैसले का विरोध कर सकेंगे? जबतक केंद्र और झारखंड सरकार मरांग बुरु पर आदिवासियों के प्रथम दावेदारी को लिखित रूप में नोटिफाई नहीं करेंगी तबतक सेंगेल का राष्ट्रव्यापी मरांग बुरु बचाओ भारत यात्रा आंदोलन जारी रहेगा.

जारी रहेगा जनसभा का दौर

सेंगेल का "मारंग बुरू बचाओ यात्रा" 17 जनवरी को जमशेदपुर से शुरू हुआ. 18 जनवरी को रांची था. उसके बाद मांडू प्रखंड के अंतर्गत सरूबेड़ा और परेज में आदिवासी जनसभा का आयोजन होगा. यात्रा का अगला पड़ाव चौथा दिन, 20 जनवरी हजारीबाग जिला होगा. यहां हजारीबाग सर्किट हाउस में दिन के 12  बजे एक पत्रकार सम्मेलन होगा. तत्पश्चात दिन के 2  बजे से एक आदिवासी सभा का आयोजन बिष्णुगढ़ के सत्कार होटल में आयोजित किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-truck-trailer-highway-standing-on-the-roadside-in-golmuri-fined/">जमशेदपुर

: गोलमुरी में सड़क किनारे खड़े ट्रक-ट्रेलर-हाइवा पर लगा जुर्माना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही