Search

 
 
 

जमशेदपुर : बारीडीह स्त्री सत्संग सभा का पुनर्गठन, दलजीत कौर बनीं महासचिव

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर की बारीडीह स्त्री सत्संग सभा का पुनर्गठन किया गया है. इसमें सर्वसम्मति से प्रधान बीबी दविंदर कौर देबा ने बीबी दलजीत कौर रानी को महासचिव मनोनीत किया है. इसके साथ ही अन्य पदधारियों के मनोनयन का अधिकार भी दे दिया गया है. कमेटी की उपस्थिति में बीबी दलजीत कौर, दविंदर कौर, सतनाम कौर को गुरु घर की ओर से सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-lbsm-college-girl-students-learned-about-menstrual-hygiene-and-good-touch-and-bad-touch/">जमशेदपुर

: एलबीएसएम कॉलेज में छात्राओं ने जाना माहवारी स्वच्छता व गुड टच एंड बैड टच
इस अवसर पर महासचिव सुखविंदर सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि वे सभी को जोड़ कर गुरु घर की सेवा अच्छे ढंग से करेंगी. इस दौरान बीबी निर्मल कौर, बीबी निर्मल कौर निम्मो, सतपाल कौर, नरेंद्र कौर, मनप्रीत कौर, बलविंदर कौर,  राजेंद्र कौर, कमेटी के चेयरमैन सरदार करतार सिंह, प्रधान कुलविंदर सिंह, मार्गदर्शक बलविंदर सिंह, डेपुटी प्रेसिडेंट ज्ञानी कुलदीप सिंह खुशीपुर, ज्वाइंट सेक्रेटरी जसवंत सिंह, साधु सिंह, अमृत सिंह, पूर्व प्रधान जसपाल सिंह, सविंदर सिंह, एएसआई गुरुचरण सिंह समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही