Jamshedpur : जमशेदपुर में गुणवत्तायुक्त नागरिक सुविधाओं के साथ बेहतर सड़कें और सुविधाएं उपलब्ध कराना टाटा स्टील यूआईएसएल (जुस्को) की प्राथमिकता और प्रतिबद्धता है. उक्त बातें जुस्को के प्रबंध निदेशक तरुण डागा मंगलवार को प्रेस वार्ता में कहीं. उन्होंने कहा कि हरित अभियान और जमशेदपुर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ शहरवासियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि सर्किट हाउस रोड से साईं मंदिर-मरीन ड्राइव सड़क का काम मई के अंत तक पूरा हो जाएगा. भालूबासा पुल के सुदृढ़ीकरण और मरम्मत का कार्य प्रगति पर है, जबकि रामलीला मैदान से बाराद्वारी फ्लैट तक चौड़ीकरण का काम पूरा हो चुका है. बाराद्वारी फ्लैट से पुल तक का काम फिलहाल रुका हुआ है. बिष्टुपुर आउटर सर्किल रोड चौड़ीकरण का अधिकांश हिस्सा पूरा हो चुका है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-as-soon-as-the-election-symbol-was-received-the-candidates-of-the-third-and-fourth-phases-intensified-public-relations/">जमशेदपुर
: चुनाव चिन्ह मिलते ही तीसरे व चौथे चरण के प्रत्याशियों ने तेज किया जनसंपर्क
: चुनाव चिन्ह मिलते ही तीसरे व चौथे चरण के प्रत्याशियों ने तेज किया जनसंपर्क
Leave a Comment