Search

 
 
 

जमशेदपुर : सड़क व नाली के अभाव में नारकीय जिंदगी जीने को मजबूर हैं यशोदानगरवासी

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : छोटा गोविंदपुर यशोदानगर स्थित दुर्गा पथ के लोग इन दिनों नारकीय जिंदगी जीने को विवश हैं. दुर्गा पथ में नाली नहीं होने के कारण बरसात एवं लोगों के घरों का पानी सड़क पर जमा हो गया है. जिसके कारण लोगों को उक्त गंदे पानी से होकर आना-जाना करना पड़ रहा है. खासतौर से स्कूली बच्चों को सड़क पर जमा पानी से होकर आना जाना करना पड़ा रहा है. वहीं महिलाओं के लिए यह जिल्लतभरी जिंदगी से कम नहीं है. अगर जल्द इसका समाधान नही किया गया तो स्थिति विकट हो सकती हैं. इसे भी पढ़ें : वीडियो">https://lagatar.in/membership-of-bjp-mps-editing-videos-should-be-cancelled-zee-news-should-be-banned-by-the-government-mahila-congress/">वीडियो

एडिट करने वाले भाजपा सांसदों की सदस्यता हो रद्द, जी न्यूज को सरकार करे बैन : महिला कांग्रेस

सांसद प्रतिनिधि को समस्या से कराया अवगत

स्थानीय निवासी सह भाजपा गोविंदपुर मंडल के उपाध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि अभी तो मानसून की शुरुआती वर्षा में ये हाल है. अगर निरंतर वर्षा होती रही तो यहां तालाब बन जाएगा. जिससे होकर आना-जाना काफी कठिन होगा. अर्जुन कुमार ने इस समस्या से सांसद विद्युत वरण महतो के प्रतिनिधि संजीव कुमार को अवगत कराया. उन्होंने संजीव कुमार को बस्तुस्थिति का फोटो भेजकर इसके जल्द समाधान की मांग की. कहा कि जब तक सड़क एवं नाली नहीं बन जाती है. तब तक वैकल्पिक व्यवस्था की जाय. जिससे लोगों को राहत मिल सके. संजीव कुमार ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया. इसे भी पढ़ें : चाणक्या">https://lagatar.in/free-career-seminar-from-chanakya-ias-academy-on-july-6-success-guru-will-give-tips/">चाणक्या

आईएएस एकेडेमी की ओर से नि: शुल्क करियर सेमिनार छह जुलाई को, सक्सेस गुरु देंगे टिप्स

जिप अध्यक्ष जन आभार कार्यक्रम में पहुंचेंगी

भाजपा नेता ने बताया कि जिला परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष बारी मुर्मू रविवार को जन आभार कार्यक्रम में रविवार को छोटा गोविंदपुर पहुंच रही हैं. उन्हें स्थल का दौरा कराकर समस्या से अवगत कराया जाएगा. साथ ही इसके स्थायी समाधान की मांग की जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही