Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में सेवानिवृत कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में शुक्रवार को जून माह में सेवानिवृत्त हुए लोगों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आर के सिंह, ई आर हेड सौमिक रॉय के साथ सभी ऑफिस बेयरर, कमिटी मेम्बर और आरके सिंह फैंस क्लब के लोग उपस्थित थे. सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का स्वागत शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह दे कर किया गया. मौके पर सुमित रॉय ने कहा कि इस भावनात्मक माहौल में आकर मुझे प्रसन्नता हुई है. उन्होंने कहा कि कई सेवानिवृत कर्मचारियों की तीसरी पीढ़ी टाटा मोटर्स में कार्य कर रही है. ऐसा भावनात्मक लगाव किसी कंपनी के साथ बहुत कम ही देखने को मिलता है. आप सब काम से रिटायर जरूर हुए हैं लेकिन कभी भी किसी भी तरह का जरुरत होने पर मुझे आप याद करें. मैं आपके साथ हमेशा रहूंगा. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-mp-visited-kuchiyasholi-panchayat-told-the-achievements-of-the-central-government/">चाकुलिया

: सांसद ने कुचियाशोली पंचायत का किया दौरा, केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को बताया

यूनियन ऑफिस का दरवाजा आप सबके लिए हमेशा खुला है

महामंत्री आरके सिंह ने कहा आप सब का विचार हम लोगों के लिए आशीर्वाद समान है. यूनियन ऑफिस का दरवाजा आप सबके लिए हमेशा खुला है. हमारे सभी साथी आपके किसी भी कार्य के लिए हमेशा तैयार रहेंगे. आप सब अपनी एक नई पारी जो कि सामाजिक और घरेलू है उसमें प्रवेश कर रहे हैं. हम सब आपकी स्वास्थ्य एवं बेहतर जीवन की कामना करते हैं. अध्यक्ष ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि आप सब टाटा मोटर्स के लिए बहुत ही मूल्यवान शख्सियत रहे हैं. आप सब जो धरोहर हम लोगों के लिए छोड़कर जा रहे हैं हम लोगों की जिम्मेवारी बढ़ जाती है कि आने वाली पीढ़ियों को आप जैसा या आपसे बेहतर माहौल प्रदान करने का प्रयास करेंगे. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-election-for-muharram-arrangements-completed-enamul-and-hasan-elected-naib-khalifa/">पलामू

: मुहर्रम इंतजामिया का चुनाव संपन्न, एनामूल और हसन नायब खलीफा चुने गये

ये कर्मचारी हुए सेवानिवृत

सम्मान समारोह में जिन्हें सेवानिवृत कर्मचारियों को सम्मानित किया गया. उनमें मटेरियल स्टोर से प्रेम नाथ मिश्रा, प्लांट 1 से जेएम महापात्रा और सरजीत सिंह, प्लांट 3 से फ्रांसिस कुजूर, इंजन टेस्टिंग से निराला कोमल एंड, एनपीआई एक्सल से सुजीत कुमार नंदी, हीट ट्रीटमेंट से संदीप मुखर्जी, लाइन 2 एक्सल से बिमल कांत दुबे, एक्सल मेंटेनेंस से सुजीत कुमार सरकार और सिक्योरिटी से रिजवान रसूल मल्लिक शामिल थे. संचालन प्रकाश विश्वकर्मा और धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही