Search

 
 
 

जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी में सड़क बनी तालाब, कौन है जिम्मेदार ?

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : पूर्वी सिंहभूम में डेंगू का प्रकोप बढ़ा हुआ है. जिला प्रशासन द्वारा डेंगू के रोकथाम के लिए प्रयास किए जा रहे है. नगर निकाय द्वारा डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है. घरों में डेंगू का लार्वा पाए जाने पर जुर्माना भी वसूला जा रहा है. वहीं दूसरी ओर बागबेड़ा कॉलोनी में जगह-जगह सड़क पर जल जमाव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सड़क पर जल जमाव को देख कर यह कहना मुश्किल है कि तालाब में सड़क है या सड़क पर तालाब. लोग प्रतिदिन इससे हो कर गुजरने को मजबूर है. लेकिन इसकी चिंता ना जिला प्रशासन को है और ना ही जनप्रतिनिधियों को. बड़ा सवाल है कि इसके लिए कौन है जिम्मेदार जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधि या जनता ? इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-police-arrived-to-investigate-the-case-of-stone-pelting-in-hanuman-temple/">चांडिल

: हनुमान मंदिर में पत्थलगड़ी करने के मामले की जांच के लिए पहुंची पुलिस

नागरिक सुविधाओं की स्थिति से बेखबर है जनप्रतिनिधि – सुबोध झा

[caption id="attachment_756265" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/subodh-jha-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> सुबोध झा[/caption] बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा ने कहा कि पंचायत क्षेत्र के लोगों को भगवान भरोसे जीने के छोड़ दिया गया है. ना पीने का शुद्ध पानी है. ना साफ सफाई की कोई समुचित व्यवस्था है और ना चलने के लिए कॉलोनी में सड़के है. बरसात के दिनों में कॉलोनी की सड़के तालाब में तब्दील हो जाती है. लोग तालाब रुपी सड़क पर चलने को मजबूर है. इस क्षेत्र की जनप्रतिनिधियों को इसकी कोई चिंता नहीं है. कॉलोनी में जगह-जगह कचरे का ढ़ेर लगा हुआ है. सड़क पर जल जमाव है लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है. कॉलोनी मे दर्जनों लोग डेंगू एवं मलेरिया जैसे बीमारियों से पीड़ित है. जो विभिन्न अस्पतालों में अपनी इलाज करा रहे हैं. एक तरफ जिला प्रशासन द्वारा डेंगू का लार्वा पाए जाने पर लोगों से जुर्माना वसूला जा रहा है. वहीं बागबेड़ा कॉलोनी में जगह-जगह कचरे के ढ़ेर और सड़कों पर हुए जल जमाव है. इसके लिए कौन जिम्मेवार है. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-police-arrived-to-investigate-the-case-of-stone-pelting-in-hanuman-temple/">चांडिल

: हनुमान मंदिर में पत्थलगड़ी करने के मामले की जांच के लिए पहुंची पुलिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही