Search

 
 
 

जमशेदपुर : बिरसानगर में पत्थर से हमला कर 5000 रुपये लूटा

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : बिरसानगर पुलिस ने पत्थर से हमला कर 5000 रुपये लूट लेने का एक मामला बिरसानगर जोन नंबर 2 के रहने वाले प्रितेश कुमार डीन के बयान पर थाने में दर्ज किया है. घटना में प्रितेश ने अपने परिचित जोसेफ पीटर व अन्य तीन-चार युवकों को ही आरोपी बनाया है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-after-killing-the-young-man-the-dead-body-was-thrown-near-the-cemetery-police-engaged-in-investigation/">पलामू

: युवक की हत्या कर शव को कब्रिस्तान के पास फेंका, जांच में जुटी पुलिस

बिरसा देवा दल के सदस्य हैं प्रितेश

प्रितेश ने बताया कि वे बिरसा देवा दल के सदस्य हैं. क्लब में ही शाम 6 बजे वे बैठक में शामिल होने के लिये गये थे. इसके बाद शाम 7.30 बजे क्लब से निकलकर अपने घर अकेले ही जा रहे थे. इस बीच ही जोसेफ पीटर ने अपने तीन-चार साथियों के साथ सामने से रोका और गाली-गलौज की. विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूसे से मारपीट करने के बाद सिर पर पत्थर से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

मूर्छित होते ही जेब से निकाल लिये रुपये

प्रितेश का कहना है कि पत्थर के हमले से वे मूर्छित होकर जमीन पर गिर पड़े थे. इस बीच ही आरोपियों ने जेब से 5000 रुपये निकाल लिया था. घटना के संबंध में प्रितेश ने जाति सूचक शब्द का उपयोग कर अपमानित करने का आरोप लगाते हुये मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-in-a-state-of-intoxication-two-youths-sacrificed-a-6-year-old-child-said-god-had-said-in-a-dream/">दिल्ली

: नशे की हालत में दो युवकों ने 6 साल के बच्चे की चढ़ायी बलि, कहा- सपने में आकर भगवान ने कहा था
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही