Search

 
 
 

जमशेदपुर : सालखन ने दुमका से किया आदिवासी विद्रोह का शंखनाद

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : आदिवासी सेंगेल अभियान की ओर से सरना धर्म को अलग से कोड देने की मांग को लेकर पूर्व सांसद सह आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू की ओर से आदिवासी विद्रोह का शंखनाथ एक जनवरी को दुमका में मशाल जुलूस निकालकर कर दिया गया है. इसके बाद सिदो मुर्मू इनडोर स्टेडियम में जनसभा का भी आयोजन किया गया. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-supreme-court-declares-demonetisation-right-pronounces-verdict-on-58-petitions-challenging-it/">BREAKING

: सुप्रीम कोर्ट ने नोटबंदी को बताया सही, चुनौती देने वाली 58 याचिकाओं पर सुनाया फैसला

पांच प्रदेश के सेंगेल नेता हुये शामिल

आदिवासी विद्रोह में पांच प्रदेश के सेंगेल नेता, कार्यकर्ता और जनता शामिल हुये थे. शपथ लिया गया कि झारखंड और भारत के आदिवासियों को न्याय, अधिकार और आजादी के लिए करो या मरो की तर्ज पर 2023 में संघर्ष करेंगे. पहले 5 प्रदेशों के प्रमुख जिला/प्रमंडल मुख्यालयों में विद्रोह जनसभाओं का आयोजन किया जाएगा. राष्ट्रीय आदिवासी विद्रोह के कारण, लक्ष्य, नीति, रणनीति आदि पर सभी जनसभाओं को सेंगेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद सालखन मुर्मू मार्गदर्शन करेंगे.

आंदोलन की रूप-रेखा तैयार

5 जनवरी को रायरंगपुर, मयूरभंज, ओड़िशा के पास खेरना आम बागान मैदान में सभा,   7 जनवरी 2023 को  बंगाल के पश्चिम मिदनापुर जिला के जनसभा,  रविवार 8 जनवरी को  करनडीह में कार्यक्रम, मंगलवार 10 जनवरी को चाईबासा पिल्लई हाल में जनसभा का आयोजन किया जायेगा. चाईबासा की जनसभा में हो समाज युवा महासभा के अध्यक्ष डॉक्टर बबलु सुंडी और भूमिज समाज से टीएसी के सदस्य विशवनाथ सिंह सरदार और भारतीय आदिवासी भूमिज समाज, जमशेदपुर के केंद्रीय अध्यक्ष जयसिंह, जिला अध्यक्ष माणिक भूमिज और  संथाल समाज के डॉक्टर पृथ्वीराज मार्डी और कविराज मुर्मू को सम्मानित किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : आज">https://lagatar.in/today-a-76-feet-meteorite-will-pass-very-close-to-the-earth-moving-fast/">आज

धरती के बेहद करीब से गुजरेगा 76 फीट का उल्कापिंड, तेजी से बढ़ रहा आगे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही