Search

 
 
 

जमशेदपुर : सानू सिंह बने हिन्दू पीठ युवा के सरायकेला जिलाध्यक्ष

 
Jamshedpur (Vishwajeet Bhatt) : हिन्दू पीठ जमशेदपुर की कार्यकारिणी ने हिन्दू पीठ का विस्तार करते हुए गुरुवार को सरायकेला जिला का युवा अध्यक्ष सानू सिंह को सर्वसम्मति से नियुक्त किया. आदित्यपुर के रहने वाले हिन्दूवादी कार्यकर्ता सानू सिंह गुरुवार को सैकड़ों युवाओं के साथ हिन्दू पीठ में शामिल हुए. सानू सिंह ने हिन्दू पीठ की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि हिन्दू पीठ की योजनाओं को युवाओं तक पहुंचाने का कार्य करते हुए युवाओं की बड़ी टीम जल्द से जल्द खड़ा करूंगा. इसे भी पढ़ें :सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-there-is-a-tradition-of-renting-a-shop-with-the-help-of-access-to-the-municipality/">सरायकेला

: नगरपंचायत में पहुंच के बल दुकान लेकर किराये में लगाने की चली आ रही है परम्परा

अध्यक्ष ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

इस अवसर पर हिन्दू पीठ के अध्यक्ष अरुण सिंह ने सानू सिंह व उनके साथ शामिल सभी युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना गणपति से की. कहा कि बहुत जल्द ही हिन्दू पीठ की युवा ईकाई को पूरे कोलहान में विस्तार दिया जाएगा. गुरुवार की बैठक में हिन्दू पीठ के कोषाध्यक्ष किशोर गोलछा, उपाध्यक्ष दिलजय बोस, सह सचिव दिनेश जायसवाल, सुरक्षा प्रमुख सोमनाथ सिंह, महिला अध्यक्ष कुमकुम सिंह, सचिव शिखा श्यामल, जमशेदपुर के युवा अध्यक्ष प्रकाश दूवे, देबाशीष झा, राहुल सिंह, संजीव रजक आदि शामिल हुए. इसे भी पढ़ें :युवती">https://lagatar.in/gang-rape-case-of-girl-police-arrested-four-accused/">युवती

से गैंग रेप मामला : चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही