Search

 
 
 

Jamshedpur: शतरंज में सारांश सिंह और मोनाली ने जमाया धाक, जूनियर कबड्डी में जुस्को स्कूल, साउथ पार्क रही विजेता

शतरंज (बालक वर्ग में) सारांश सिंह प्रथम रहे जबकि एस. संकल्प कुमार द्वितीय और राघवेंद्र गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे.
 
विजेता प्रतिभागियों के साथ विधायक सरयू राय व अन्य.

Vishwajeet Bhatt

Jamshedpur: चतुर्थ बाल मेला में खेले गये खोखो प्रतियोगिता (बालक) के ग्रुप सी में विवेक विद्यालय, छोटा गोविंदपुर की टीम प्रथम जबकि मेसर्स पोटका की टीम दूसरे स्थान पर रही. बालिका वर्ग में विवेक विद्य़ालय, छोटा गोविंदपुर की टीम प्रथम रही जबकि श्रीकृष्ण पब्लिक स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही.

खोखो प्रतियोगिता ग्रुप डी के नतीजे

ग्रुप डी (बालक वर्ग) में एसएस प्लस 2 हाईस्कूल की टीम प्रथम रही जबकि दूसरे स्थान पर जेवियर पब्लिक स्कूल की टीम रही. ग्रुप डी (बालिका वर्ग) में एसएस प्लस 2 हाई स्कूल की टीम प्रथम रही जबकि डिस्ट्रिक्ट सीएम एसओई बीपीएम, बर्मामाइंस की टीम दूसरे स्थान पर रही.

शतरंज प्रतियोगिता के नतीजे

शतरंज (बालक वर्ग में) सारांश सिंह प्रथम रहे जबकि एस. संकल्प कुमार द्वितीय और राघवेंद्र गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे. ऐसे ही बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर मोनाली बिस्वास, दूसरे स्थान पर तान्या कुमारी और तीसरे स्थान पर ईशिता चौधरी रहीं.

कबड्डी जूनियर टीम प्रतियोगिता

कबड्डी जूनियर टीम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर जुस्को स्कूल, साउथ पार्क की टीम रही जबकि द्वितीय स्थान पर विकास विद्यालय, मानगो की टीम रही. समाजसेवी शिवशंकर सिंह और मस्तान सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही