Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : हिंदू नेताओं की बिना शर्त रिहाई की मांग को लेकर सर्वजन हिंदू समिति 20 को चलाएगी हस्ताक्षर अभियान

Jamshedpur ( Sunil Pandey) : सर्वजन हिंदू समिति के तत्वाधान में हिंदू नेताओं की अकारण गिरफ्तारी एवं बिना शर्त रिहा करने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. इस संबंध में एक बैठक मंगलवार की शाम विधायक सरयू राय के बारीडीह स्थित कार्यालय में हुई. उक्त बैठक में विधायक भी मौजूद थे. बैठक में  हिंदू नेताओं की अकारण गिरफ्तारी एवं बिना शर्त रिहा करने की मांग को लेकर जमशेदपुर के हिंदू जनमानस के द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. सर्वजन हिंदू समिति के तत्वाधान में 20 अप्रैल को संध्या 5:00 बजे से 7:00 बजे के अंतराल में लगभग 15 स्थानों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-inter-exam-to-be-held-on-wednesday-postponed-in-view-of-jharkhand-bandh/">जमशेदपुर

: झारखंड बंद के मद्देनजर बुधवार को होने वाली इंटर की परीक्षा स्थगित

भाजमो कार्यकर्ता निभाएंगे अहम भूमिका

विधायक सरयू राय के निर्देश पर यह तय हुआ कि सभी स्थानों पर भाजमो जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ता हस्ताक्षर अभियान में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे. साथ ही विभिन्न मंडलों में कार्यकर्ता सक्रिय रहकर हस्ताक्षर अभियान में अधिक से अधिक जन भागीदारी सुनिश्चित करेंगे. सभी मंडलों में पालकों के साथ भी हस्ताक्षर अभियान में पूर्ण रूप से सक्रिय होकर कार्य करेंगे. बैठक में सुबोध श्रीवास्तव,रामनारायण शर्मा, मनोज सिंह उज्जैन, एम चंद्रशेखर राव,विकाश गुप्ता, अमित शर्मा, मंजू सिंह, राजेश कुमार, शंकर कर्मकार, बिनोद यादव, जयप्रकाश सिंह, गौतम धर, विजय सिंह, प्रसंजीत सिंह, विकाश कुमार रजक, सुमित साव आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : XLRI">https://lagatar.in/xlri-jamshedpur-earths-temperature-is-expected-to-increase-by-1-5-degree-celsius-by-2030-dr-sanjeev-paul/">XLRI

जमशेदपुर : धरती का तापमान 2030 तक 1.5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान : डॉ संजीव पॉल 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही