Search

 
 
 

Jamshedpur : टिनप्लेट आंध्रा मध्य विद्यालय के नए हॉल निर्माण का सरयू ने किया शिलान्यास

 
Jamshedpur (Viswajeet Bhatt) :  जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने सोमवार को टिनप्लेट आंध्रा मध्य विद्यालय में हॉल निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया. हाॅल का निर्माण विधायक निधि के लगभग 15 लाख रुपये की लागत से होगा. टिनप्लेट आंध्रा क्लब के सचिव शिवा राजू ने बताया कि यह स्कूल 12 अक्टूबर 1965 से चल रहा है. आज से 32 साल पहले हॉल निर्माण हेतु दीवार खड़ी करने का काम शुरु किया गया था. बाद में निर्माण कार्य रुक गया, क्योंकि बजट खत्म हो गया था. उन्होंने इस बात पर प्रशंसा व्यक्त की कि जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने हॉल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. इसे भी पढ़ें :  Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-construction-of-five-health-sub-centres-completed-in-the-block-people-are-still-not-getting-service/">Ghatshila

: प्रखंड में पांच स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण पूरा, अब तक नहीं मिल रही लोगों को सेवा
शिवा राजू ने बताया कि यहां 200 से ज्यादा बच्चे हैं. स्कूल अर्द्ध सरकारी है. उम्मीद है कि जल्द ही भवन बन कर तैयार हो जाएगा. उन्होंने बताया कि इस विद्यालय में कक्षा सात तक के बच्चे पढ़ते हैं. बच्चों को ड्रेस और दोपहर का भोजन सरकारी खर्चे पर मिलता है. शिलान्यास के अवसर पर भाजमो जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, विधायक जनसुविधा प्रतिनिधि हरेराम सिंह, आंध्रा क्लब के अध्यक्ष वी. नाग राजू, सचिव शिवा राजू, आंध्रा क्लब के सदस्य रमेश राव, बाबू राव, अप्पा राव, गोपी, शंकर राजू, गोपाल, बाबू राव, विजय कुमार, भाजमो के गोलमुरी मंडल अध्यक्ष कैलाश झा, चन्द्र शेखर राव, अमित शर्मा, शमशाद खान, अनिकेत, सुशील, के विनीत, यासिर, फरहान, सोहेब आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  विधानसभा">https://lagatar.in/body-of-missing-wife-and-child-found-in-dam/">विधानसभा

चुनाव की तैयारी को लेकर एसपी ने नक्सल क्षेत्र में बूथ का किया निरीक्षण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही