Search

 
 
 

जमशेदपुर : केबुल टाउन व बस्ती में टीएसयूआईएसएल से सभी घरों में बिजली देने की सरयू राय ने मांग की

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : विधायक सरयू राय ने टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर केबुल टाउन व बस्ती में घर-घर बिजली कनेक्शन देने की मांग की. इस संबंध में विधायक ने प्रबंध निदेशक को पत्र भेजा है. वहीं इस संबंध में उन्होंने दो दिन पहले प्रबंध निदेशक से दूरभाष पर बात भी की थी. विगत दो वर्षों से विधायक निरंतर इस संबंध में पत्राचार एवं प्रयासरत हैं. विधायक ने बताया कि चार चार महीना पहले प्रबंध निदेशक ने उन्हें जानकारी दी थी की इस संबंध में इंकैब इंडस्ट्री के आरपी से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मांगा गया है. फिर सूचित किया गया कि आरपी ने एनओसी देने से इंकार कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-body-of-missing-person-recovered-from-swarnrekha-river-death-due-to-drowning/">जमशेदपुर

: सात दिनों से लापता व्यक्ति का शव स्वर्णरेखा नदी से बरामद, डूबने से हुई मौत

घर-घर पानी का दिया गया है कनेक्शन

विधायक ने कहा कि कंपनी की ओर से उक्त बस्ती में पूर्व आरपी की सहमति से घर-घर पानी का कनेक्शन दिया गया है. सात ही समूह (समिति) बनाकर बिजली का कनेक्शन भी दिया गया. जब घर-घर पानी का कनेक्शन दिया जा सकता है. तो बिजली का कनेक्शन क्यों नहीं. उन्होंने प्रबंध निदेशक से कहा कि बिजली पानी मनुष्य की आवश्यक आवश्यकताओं में एक बन गई है. ऐसे में उन्होंने वर्तमान आरपी की सहमति के वगैर भी बिजली कनेक्शन दिए जाने की बात कही. आरपी (रिज्योलूशन प्रोफेशनल) के द्वारा आपत्ति उठाए जाने पर कानूनी रूप से इसका हल किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-national-executive-meeting-of-all-india-grahak-panchayat-organized/">जमशेदपुर

: अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

2019 में समाप्त हो गई इंकैब की जमीन की लीज

विधायक सरयू राय ने टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रंबध निदेशक को भेजे गए पत्र में याद दिलाया है कि टाटा स्टील एवं इंकैब के बीच पूर्व में हुए समझौते के तहत दी गई लीज की अवधि 2019 में ही समाप्त हो गई है. इस आलोक में उक्त जमीन अब सरकार के संरक्षण में चली गई है. वहां कोई भी कार्य सरकार की सहमति से होना चाहिए. ऐसी स्थिति में इस इलाके में घर-घर बिजली का कनेक्शन देने के लिए दिवालिया घोषित हो चुके इंकैब के आरपी से एनओसी मांगना आवश्यक नहीं है और एनओसी देने से आरपी का इंकार बाध्यकारी नहीं है. उन्होंने प्रबंध निदेशक से 15 दिनों के भीतर इस दिशा में आवश्यक निर्णय लेने एवं कार्रवाई की बात कही. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-national-executive-meeting-of-all-india-grahak-panchayat-organized/">जमशेदपुर

: अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही