Search

 
 
 

जमशेदपुर: खड़े ट्रक में घुसी स्कूटी, एक ही परिवार के 3 की मौत, एक घायल

पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां बीती रात सुरदा स्थित यूनियन बैंक के पास खड़े हाइवा से टकरा बाइक सवार दो सगे भाई और भांजा समेत 3 की मौत हो गई. वहीं, एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गया.
 

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां बीती रात सुरदा स्थित यूनियन बैंक के पास खड़े हाइवा से टकरा बाइक सवार दो सगे भाई और भांजा समेत 3 की मौत हो गई. वहीं, एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल भाई राहुल कर्मकार को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. मृतक की पहचान घाटशिला थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर निवासी रोहित कर्मकार, समीर कर्मकार और राज गोप के रूप में हुई. 


बताया जाता है कि ससुराल से लौटन के दौरान खड़े ट्रक में स्कूटी सवार युवक घुस गए. वहीं, दुर्घटना की जानकारी मिलने पर घाटशिला और मुसाबनी पुलिस घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली. अस्पताल में जगन्नाथपुर समेत आसपास के दर्जनों ग्रामीण पहुंच गए. बताया जाता कि रोहित कर्मकार व राहुल दोनों शादीशुदा थे. दोनों घाटशिला क्षेत्र में मकान में पुट्टी करने का काम करते थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही