Search

 
 
 

जमशेदपुर : एसडीओ ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम पीयूष सिन्हा द्वारा शुक्रवार को एफएसएसएआई रजिस्ट्रेशन कैंप एवं इट राइट ईस्ट सिंहभूम अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. गौरतलब है कि 25 फरवरी को धालभूम अनुमंडल कार्यालय परिसर में भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) निबंधन एवं लाइसेंस कैंप का आयोजन किया जाएगा. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fake-faviquik-caught-from-sakchi-market-police-engaged-in-investigation/">जमशेदपुर

: साकची बाजार से पकड़ाई नकली फैवीक्विक, जांच में जुटी पुलिस

घूमघूम कर किया जायेगा जागरूक

इस संबंध में एसडीओ पीयूष सिन्हा ने कहा कि इस कैंप के आयोजन का उद्देश्य वैसे खाद्य व्यवसायी जिन्होंने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है वे कैंप में शामिल होकर एफएसएसएआई निबंधन करावा सकते है. वहीं इट राइट ईस्ट सिंहभूम अभियान के तहत खाद्य व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों को नमक, तेल और चीनी की कम मात्रा में उपयोग की जानकारी दी जायेगी ताकि सही भोजन, स्वस्थ्य जीवन का आधार तैयार किया जा सके. इस संदेश को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रचार रथ को रवाना किया गया है. यह रथ जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को जागरुक करेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही