Search

 
 
 

जमशेदपुर : सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में पूर्वी सिंहभूम प्रदेश में दूसरे स्थान पर

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : पूर्वी सिंहभूम के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना से जोड़ने के लिए स्कूलों में लगातार आयोजित किए गए कैम्प के कारण पूर्वी सिंहभूम जिला प्रदेश में दूसरे नंबर है. उक्त जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी बरेलिया ने दी. उन्होंने बताया कि जिले में कुल 48 हजार छात्राएं है जिन्हें इस योजना से 5 नवंबर तक जोड़ना है. इसके लिए हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है. अभी तक 32 हजार छात्राओं का निबंधन हो चुका है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-information-about-ayurveda-given-to-raf-officers-and-jawans/">जमशेदपुर

: RAF के अधिकारियों व जवानों को आयुर्वेद की दी गई जानकारी

5 नवंबर तक रिपोर्ट उपलब्ध कराने का आदेश

जिले में कुल नौ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय और 17 माइनॉरिटी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्राओं का भी शत-प्रतिशत निबंधन हो चुका है. सभी प्रधानाध्यापकों, वार्डन को निर्देश दिया गया है की 5 नवंबर तक सभी सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत छात्राओं का निबंधन फॉर्म जमा करने संबंधित रिपोर्ट विभाग को उपलब्ध कराए. डीईओ ने कहा कि हमारा प्रयासहोगा कि जिले भर के सरकारी स्कूलों में अध्यनरत सभी छात्राएं सरकार द्वारा संचालित सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना से लाभान्वित हो. इसके लिए विभाग द्वारा युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tea-vendor-dies-due-to-electrocution-in-parsudih/">जमशेदपुर

: परसुडीह में करंट लगने से चाय विक्रेता की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही