Search

 
 
 

जमशेदपुर: सीड्स बीस फाउंडेशन ने बच्चों के बीच बांटे शैक्षणिक सामग्री, खिले बच्चों के चेहरे

जादूगोड़ा के भाटीन स्थित लूगु मुर्मू जनजातीय आवासीय विद्यालय में सीड्स बीस फाउंडेशन की ओर से सामाजिक कार्य किए गए. फाउंडेशन ने विद्यालय में 280 स्कूलों बच्चों के बीच शैक्षणिक व खेलकूद सामग्री वितरित की. खेलकूद सामग्री में छात्रों के बीच क्रिकेट किट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कैरम बोर्ड बांटे गए. साथ ही चॉकलेट और बिस्किट भी वितरित किए गए.
 

Jamshedpur: जादूगोड़ा के भाटीन स्थित लूगु मुर्मू जनजातीय आवासीय विद्यालय में सीड्स बीस फाउंडेशन की ओर से सामाजिक कार्य किए गए. फाउंडेशन ने विद्यालय में 280 स्कूलों बच्चों के बीच शैक्षणिक व खेलकूद सामग्री वितरित की. खेलकूद सामग्री में छात्रों के बीच क्रिकेट किट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कैरम बोर्ड बांटे गए. साथ ही चॉकलेट और बिस्किट भी वितरित किए गए.


इस मौके पर झामुमो प्रवक्ता सह बहडा गोंडा के पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी ने सीड्स बीस फाउंडेशन की पहल को सराहना की. पूर्व विधायक षड़ंगी ने कहा कि अपनी जिम्मेदारी के साथ-साथ दूसरों की भी जिम्मेदारी उठाना सराहनीय और प्रेरणादायक कदम है. उन्होंने स्कूल के संस्थापक रामो सोरेन द्वारा अनाथ बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए किए जा रहे प्रयास की प्रशंसा की.

 

वहीं, इस अवसर पर सीड्स बीस के प्रमुख पूर्णेंदु आचार्य ने कहा कि स्कूल में आगामी सरस्वती पूजा से प्रोफेशनल IT एक्सपर्ट्स के माध्यम से 4 माह का वोकेशनल आईटी कोर्स शुरू की जाएगी. जिससे बच्चों को स्वरोजगार व आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा. इस कार्यक्रम में सीड्स बीस के सदस्य सोमेन मिश्रा, हीरा सिंह, विकास मिश्रा, पूर्णेन्दु आचार्य, विक्रम साव, विक्की बाल्मीकि, मनीष बाल्मीकि, हितेश मेहता, सतप्रीत सिंह सहित झारखंड मुक्ति मोर्चा के सौरभ चक्रवर्ती,अर्जुन पूर्ति, हरि राम टुडू, विनोद सिंह, सुरेश महाली, जयंत विषय आदि शामिल हुए. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही