Search

 
 
 

जमशेदपुर : राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का आदित्यपुर में चयन 28 को

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : अंडर -20 जूनियर झारखंड पुरुष फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन स्टाइल एवं फ्री स्टाइल महिला राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के इचछुक खिलाड़ियों का चयन 28 अप्रैल को होगा. सरायकेला-खरसावां जिला कुश्ती संघ अपने क्षेत्र के खिलाड़ियों के चयन के लिए 28 अप्रैल को जिला स्तरीय एक दिवसीय चयन प्रतियोगिता का आयोजन आदित्यपुर काम्प्लेक्स कॉलोनी, गम्हरिया के अरुणोदय क्लब प्रांगण में सुबह 9 बजे से करेगा. जिसमें सरायकेला-खरसावां जिले का कोई भी इच्छुक खिलाड़ी हिस्सा ले सकता है. चयन के दौरान खिलाड़ियों को अपना पहचान पत्र, आधार कार्ड की छाया प्रति, चार पासपोर्ट साइज का फोटो, मेडिकल सर्टिफिकेट एवं पैरेंट्स सर्टिफिकेट साथ लाना होगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-avoiding-media-questions-instead-of-two-and-a-half-hours-cm-returned-to-ranchi-in-one-hour620344-2/">जमशेदपुर

: मीडिया के सवालों से बचते हुए ढाई घंटे की बजाय एक घंटे में ही रांची लौटे सीएम

खेल गांव में 29 को होगा ट्रायल

सरायकेला- खरसावां जिला कुश्ती संघ के सचिव अखिलेश्वर प्रसाद ने बताया कि झारखंड राज्य कुश्ती संघ के तत्वावधान में रांची जिला कुश्ती संघ के की ओर से होटवार, खेल गांव मैदान में आगामी 29 अप्रैल को कुश्ती का ट्रायल होना तय है. ने बताया कि जिन खिलाड़ियों का चयन होगा वे खिलाड़ी अंडर- 20 जूनियर झारखंड राज्य कुश्ती प्रतियोगिता (पुरुष/महिला) में सरायकेला- खरसावां जिले से प्रतिनिधित्व करेंगे. उन्होंने बताया कि चयन प्रतियोगिता में संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, सुरेश नारायण चौधरी,  शैलेंद्र सिंह, अमरेंद्र कुमार सिंह, राज किशोर सिंह, टुनटुन सिंह, उत्तम कुमार, सुशील कुमार, बिजू मंडल, अजीत सोरेन, लक्ष्मण महतो, विनीता मुर्मू, लक्ष्मी हांदसा, जगबंधु महतो, अरविंद कुमार आदि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए उपस्थित रहेंगे. इच्छुक खिलाड़ी प्रतियोगिता के संदर्भ में विशेष जानकारी के लिए  मोबाइल नंबर 96938 21895 , 70610 44111, 91295 35165 पर संपर्क कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-workshop-on-materials-challenges-in-unlocking-the-hydrogen-age/">जमशेदपुर

: “हाइड्रोजन युग को अनलॉक करने में सामग्री की चुनौतियां” विषय पर कार्यशाला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही