: चार वर्ष बाद दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व समारोह 8 व 9 अप्रैल को
जमशेदपुर : 1 मई को दलमा में होगा सेंदरा, कई राज्यों के सेंदरा वीर होंगे शामिल
Jamshedpur (Rohit Kumar) : परसुडीह स्थित गदड़ा में शुक्रवार को दलमा राजा राकेश हेंब्रम ने 1 मई को सेंदरा पर्व मनाने की घोषणा की है. देवी-देवताओं की पूजा पाठ करने के बाद दलमा राजा ने इसकी घोषणा की. पूजा के बाद दलमा राजा ने सेंदरा वीरों के सेंदरा पर्व में शामिल होने के लिए गिरा सकम (निमंत्रण) छोड़ा. पूजा को लेकर दलमा राजा के घर में आदिवासी समाज के सैकड़ों लोग जुटे. मांदर और धमसे की थाप के बीच पूजा की गई. मौके पर मौजूद लोगों में उत्साह का माहौल दिखा. दलमा राजा राकेश हेंब्रम ने कहा कि इस बार सेंदरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा. 30 अप्रैल की आधी रात को सेंदरा वीर दलमा पर चढ़ाई करेंगे. जंगल में जो जानवर मिलेगा उसका शिकार किया जाएगा. आदिवासी समाज हर साल सेंदरा पर्व धूमधाम से मनाता है. पूजा के दौरान दाशमथ हांसदा, बेंडे बारजो, सुकराम किस्कू, लिटाबान सिंह, विशाल तिउ, विपीन तियू समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-after-four-years-two-day-vidyapati-smriti-parv-ceremony-on-8th-and-9th-april/">जमशेदपुर
: चार वर्ष बाद दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व समारोह 8 व 9 अप्रैल को
: चार वर्ष बाद दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व समारोह 8 व 9 अप्रैल को

Leave a Comment