Search

 
 
 

जमशेदपुर : करनडीह में सेंगेल एकता प्रार्थना सभा का आयोजन, पूर्व सांसद सालखन मुर्मू हुए शामिल

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : करनडीह बोदरा टोला में रविवार को साप्ताहित सेंगेल एकता प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. उक्त सभा में पूर्व सांसद सालखन मुर्मू समेत आदिवासी समाज के लोगों ने हिस्सा लिया.  प्रार्थना सभा के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि एकजुटता एवं शिक्षा के बिना आदिवासी अपना हक-अधिकार प्राप्त नहीं कर सकते हैं. उन्होंने सभी से आदिवासी हितों को लेकर एकजुटता बनाए रखने की अपील की. साथ ही कहा कि 30 जून 2023 को कोलकाता में विश्व सरना धर्म कोड जनसभा का आयोजन किया गया है. उक्त कार्यक्रम में सामाजिक, धार्मिक तथा राजनीतिक क्रांति का बिगूल फूंका जाएगा. इसे भी पढ़ें : सुप्रीम">https://lagatar.in/important-decision-of-the-supreme-court-government-employees-are-not-entitled-to-pay-money-in-lieu-of-overtime/">सुप्रीम

कोर्ट का अहम फैसला, सरकारी कर्मचारी ओवरटाइम के बदले पैसे के भुगतान के हकदार नहीं

सेंगेल माझी बनी छिता मुर्मू

प्रार्थना सभा में मौजूद सभी लोगों की सहमति से छिता मुर्मू को करनडीह, बोदड़ा टोला का सेंगेल माझी नियुक्त किया गया. साथ ही टोला सेंगेल वोलंटियर के रुप में सिदो मुर्मू एवं माइनो हांसदा को नियुक्त किया गया. मौके पर पूर्वी सिंहभूम सेंगेल परगना जुनियर मुर्मू, केन्द्रीय सेंगेल संयोजक सुमित्रा मुर्मू, बिरसा मुर्मू, बिमो मुर्मू, करनडीह ग्राम सेंगेल माझी अर्जुन मुर्मू, कोल्हान जोन सेंगेल परगना सीताराम माझी, सीतामनी हांसदा, तुलसी हांसदा, जमशेदपुर प्रखंड सेंगेल परगना भगीरथ मुर्मू, ममता टुडू, मंगल आल्डा, जयललिता टुडू, मनोज मुर्मू, टी. माझी, किसुन हांसदा, टुरिया बास्के आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-no-subject-wise-data-of-girl-students-regarding-minor-paper-in-mid-semester-examination-in-womens-university/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी में मिड सेमेस्टर की परीक्षा में माइनर पेपर को लेकर विषयवार छात्राओं का डाटा नहीं  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही