Search

 
 
 

जमशेदपुर : कदमा के श्रीश्री रंकिणी मंदिर में विधि-विधान के साथ मना शिवलिंग सहित शिव परिवार का सातवां प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के कदमा मेन रोड स्थित श्रीश्री रंकिणी मंदिर में रविवार को शिवलिंग सहित शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा का सातवां वार्षिकोत्सव मनाया गया. वाराणसी के वेदाचार्य पंडित सुजीत कुमार शास्त्री के सान्निध्य में रंकिणी मंदिर के पंडितों के दल द्वारा पूरे विधि-विधान से शिव परिवार की पूजा-अर्चना की गई. प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव प्रातः 9 बजे भगवान शिव के रूद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना के साथ आरंभ हुआ. इस क्रम में दूध, मधु एवं अन्य पूजन सामग्रियों से शिवजी का रूद्राभिषेक किया गया. इसके पश्चात् हवन, आरती सम्पन्न हुई. पूजा के पश्चात् श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें : दो">https://lagatar.in/four-out-of-eight-ips-of-two-batches-got-promotion-in-sp-rank-four-are-waiting/">दो

बैच के आठ IPS में से चार को SP रैंक में मिली प्रोन्नति, चार कर रहे इंतजार
श्रीश्री रंकिणी मंदिर प्रबंधन की ओर से बताया गया कि शिव परिवार के प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव के लिए जो शिव मंदिर का निर्माण पिछले सात वर्ष पहले कराया गया है, वह भव्य एवं दर्शनीय है. रूद्राभिषेक व पूजा-अर्चना के दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे. उल्लेखनीय है कि कदमा स्थित रंकिणी मंदिर क्षेत्र का सबसे पुराना मंदिर है. इस मंदिर के प्रति जमशेदपुर एवं आस-पास के श्रद्धालुओं में काफी आस्था है. इस मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने के लिए आते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही