Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बिरसानगर में शादी का झांसा देकर एक माह तक किया यौन शोषण, मुकरने पर एफआइआर

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : बिरसानगर पुलिस ने शादी करने का झांसा देकर यौन शोषण करने का एक मामला थाने में दर्ज किया है. पीड़िता बागबेड़ा रेलवे कॉलोनी की रहने वाली है जबकि आरोपी बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर 6 का नगेंद्र कुमार सिंह है. मामले में पीड़िता ने कहा है कि आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा देकर एक माह तक यौन शोषण किया. जब परिवार के लोगों ने शादी के लिये दबाव बनाया तब वह मुकर गया. इसके बाद मामला थाने तक पहुंचा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-parsudih-area-too-treatment-was-done-with-oil-and-water-a-decade-and-a-half-ago-public-anger-was-raging-after-the-death-of-the-patient/">जमशेदपुर

: परसुडीह इलाके में भी डेढ़ दशक पहले तेल और पानी से कराया जाता था इलाज, रोगी की मौत के बाद भड़का था जनाक्रोश

अब पहचानने से कर रहा इनकार

शादी का झांसा देकर एक माह तक यौन शोषण करने का आरोपी नगेंद्र अब युवती को पहचानने से भी इनकार कर रहा है. आरोपी के बारे में बताया गया कि उसका बराबर युवती के घर पर ही आना-जाना था. आस-पड़ोस के लोग भी युवक को अच्छी तरह से जानते हैं. इधर 20 फरवरी को उसने युवती को जान से मार देने की भी धमकी दी. साथ ही जाति सूचक शब्द का उपयोग करके अपमानित करने का भी काम किया. इधर बिरसानगर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-by-breaking-the-lock-of-the-grocery-store-in-jugsalai-the-entire-incident-is-captured-in-cctv/">जमशेदपुर

: जुगसलाई में किराना स्टोर का ताला तोड़कर चोरी, सीसीटीवी में कैद है पूरी घटना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही