Search

 
 
 

जमशेदपुर : बिष्टुपुर में शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मामला दर्ज

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में शादी करने का झांसा देकर युवती के साथ यौन शोषण करने का एक मामला पुलिस ने दर्ज किया है. घटना में आरोपी टेल्को थाना क्षेत्र के बारीनगर के रहने वाले आफिक अहमद को बनाया गया है. मामला थाने तक पहुंचते ही बिष्टुपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस मामले में आरोपी से भी जल्द ही पूछताछ करेगी. इसे भी पढ़ें : चार">https://lagatar.in/when-the-four-year-old-daughter-did-not-study-the-parents-tied-her-and-beat-her-threw-her-in-galudih-on-death/">चार

वर्ष की बेटी नहीं पढ़ती थी तो मां-बाप ने बांधकर पीटा, मरने पर गालूडीह में फेंका

पांच साल से कर रहा था यौन शोषण

घटना के बारे में भुक्तभोगी परिवार के लोगों का कहना है कि आरोपी पिछले पांच सालों से युवती के साथ यौन शोषण कर रहा था. पहली बार आरोपी ने 18 अगस्त 2016 को शारीरिक संबंध बनाया था. प्राथमिकी में युवती ने कहा है कि उसके साथ आरोपी ने एक जनवरी 2021 तक आरोपी ने यौन शोषण किया. इस बीच वह शादी के लिये दबाव भी बनाती थी, लेकिन वह पहले हामि भरता था उसके बार मुकर जाता था. इसे भी पढ़ें : 1993">https://lagatar.in/jamshedpur-was-shaken-after-the-murder-of-vg-gopal-in-1993/">1993

के दशक में वीजी गोपाल की हत्या के बाद दहल गया था जमशेदपुर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही