Search

 
 
 

जमशेदपुर : नाबालिग का यौन शोषण, बालिग होने पर शादी से मुकरा

 
Jamshedpur  (Ashok Kumar) : एमजीएम थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का एक मामला सामने आया है. मामले में आरोपी एमजीएम थाना क्षेत्र के बालीगुमा बगान एरिया के रहने वाले संदीप सिंह को बनाया गया है. मामले में कहा गया है कि जैसे ही युवती बालिग हुई और शादी के लिए दबाव बनाया तब आरोपी साफ मुकर गया. इसके बाद मामला थाने तक पहुंचा और आरोपी के खिलाफ परिवार के लोगों ने मामला दर्ज कराया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-attempt-to-burn-girl-child-while-going-to-school-in-bagbera/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा में स्कूल जाते समय बच्ची को जलाने का प्रयास

नाबालिग की दुकान पर आकर करता था शोषण

घटना के बारे में कहा गया है कि नाबालिग लड़की अपने घर पर ही किराना की दुकान चलाती थी. इस दौरान ही दोनों के बीच दोस्ती हुई थी. दोस्ती होने के बाद आरोपी बराबर दुकान पर चला आता था. दुकान पर ही वह यौन शोषण भी करता था. विरोध करने पर वह शादी करने का झांसा देता था.

साढ़े तीन साल से कर रहा था यौन शोषण

मामले में कहा गया है कि आरोपी के संपर्क में नाबालिग लड़की 23 फरवरी 2019 को आयी थी. आरोपी संदीप ने 24 अक्तूबर तक यौन शोषण किया. उस दिन परिवार के लोगों ने शादी करने का प्रस्ताव भी रखा था. इस बीच वह साफ मुकर गया. इधर पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tea-vendor-dies-due-to-electrocution-in-parsudih/">जमशेदपुर

: परसुडीह में करंट लगने से चाय विक्रेता की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही