Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर गोलीकांड :  शराब पार्टी में विवाद, दोस्त ने मारी गोली, इलाज के दौरान युवक की मौत

शराब पार्टी के दौरान हुआ विवाद में उलीडीह थाना क्षेत्र की खड़िया बस्ती में गोलीबारी हुई. इस गोलीबारी में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. युवक की पहचान राजनगर (सरायकेला) निवासी देवदास गौड़ के रूप में हुई है.
Advertisement
Advertisement
  • आरआईटी थाना ( सरायकेला) में पदस्थापित एएसआई समेत तीन हिरासत में

Jamshedpur  :   शराब पार्टी के दौरान हुआ विवाद में उलीडीह थाना क्षेत्र की खड़िया बस्ती में गोलीबारी हुई. इस गोलीबारी में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. युवक की पहचान राजनगर (सरायकेला) निवासी देवदास गौड़ के रूप में हुई है. 

 

बताया जाता है कि शनिवार रात घायल अवस्था में उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां देर रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया. शुरुआती जानकारी में घटना को बालीगुमा क्षेत्र का बताया जा रहा था, लेकिन पुलिस जांच में मामला उलीडीह की खड़िया बस्ती का निकला.

 

 

शराब पीने के दौरान हुआ था विवाद

पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना की रात देवदास गौड़, देवाशीष और नीरज प्रधान एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर देवदास और देवाशीष के बीच विवाद हो गया.

 

विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर देवाशीष ने देसी कट्टा निकालकर देवदास पर गोली चला दी. गोली उसके गले के पास लगी और उसे चीरते हुए पीठ की ओर निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

 

घटना के बाद आरोपी देवाशीष और नीरज प्रधान घायल देवदास को थार वाहन से एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे और वहां भर्ती कराने के बाद दोनों वहां से चले गए. इसके बाद दोनों आरआईटी थाना के एएसआई पंकज कुमार को साथ लेकर फिर अस्पताल पहुंचे.

 

इस बीच घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है, उनमें सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना में पदस्थापित एएसआई पंकज कुमार भी शामिल हैं.

 

पुलिस ने जब देवाशीष और नीरज से घटना के बारे में पूछताछ की तो दोनों के बयान अलग-अलग पाए गए, जिससे पुलिस को संदेह हुआ. वहीं एएसआई पंकज कुमार की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.   इसके बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की, जिसमें देवाशीष ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी.

 

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस घटनास्थल पहुंची, जहां से चार ग्लास और खून के निशान मिले.  पुलिस ने घटना में इस्तेमाल देसी कट्टा भी बरामद कर लिया है. साथ ही आरोपियों के पास से थार वाहन और नशे से जुड़ा सामान बरामद किया है.

 

मृतक के परिजनों के अनुसार, देवदास शनिवार शाम करीब चार बजे घर से निकला था और रात तक लौटने की बात कहकर गया था. जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार वाले परेशान हो गए. बुधवार की सुबह करीब चार बजे पुलिस के फोन से परिजनों को घटना और उसकी मौत की जानकारी मिली.

 

फिलहाल देवदास गौड़ का शव पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल के शवगृह में रखा गया है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है.

 

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के बाद आरोपी को बचाने या साक्ष्य छिपाने में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी हुई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही