Search

 
 
 

जमशेदपुर : डीएसपी वशिष्ठ के पिता पूर्व डीएसपी ध्रवु नारायण सिंह का श्राद्धकर्म व ब्राह्मण भोज 22 जनवरी को

 
Jamshedpur (Ranjit Kumar Sharma) : बेरमो के डीएसपी वशिष्ठ नारायण सिंह (वीएन सिंह) के पिता स्वर्गीय डीएसपी ध्रुव नारायण सिंह (सेवानिवृत्त) का श्राद्धकर्म और ब्राह्मण भोज 22 जनवरी को होगा. 19 जनवरी को दशकर्म होगा. ब्राह्मणभोज डीएसपी वशिष्ठ नारायण सिंह के आदित्यपुर में एनआईटी रोड, सहारा गार्डन सिटी स्थित आवास में संध्या छह बजे से होगा. इसमें पुलिस विभाग के वरीय अधिकारी, नेता और शहर के गणमान्य लोग शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें : अयोध्या">https://lagatar.in/ayodhya-fire-was-released-in-ram-temple-by-churning-arani/">अयोध्या

: राम मंदिर में अरणी मन्थन से अग्नि प्रकट की गयी
पूर्व डीएसपी ध्रुव नारायण सिंह का निधन 8 जनवरी को कोलकाता के सीएमआरआई हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हो गया था. वे 84 वर्ष के थे. वे दो महीने से बीमार चल रहे थे. 9 जनवरी को बिष्टुपुर स्थित पार्वती बर्निंग घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया था. उनके बड़े पुत्र इंस्पेक्टर कमल नारायण सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी थी. इसे भी पढ़ें : बाबूलाल">https://lagatar.in/babulal-marandis-new-team-of-44-which-announced-old-jvm-cadre-sidelined/">बाबूलाल

मरांडी की घोषित नयी 44 की टीम , पुराने झाविमो कैडर किये गये दरकिनार
ध्रुव नारायण सिंह वर्ष 2000 में जमशेदपुर से डीएसपी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे. ध्रुव नारायण सिंह अविभाजित बिहार में 1964 में दारोगा के पद पर बहाल हुए थे. जमशेदपुर, सरायकेला, आदित्यपुर समते कई जिला में इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थापित थे. इनके पिता सुदामा नारायण सिंह भी अंग्रेजों के समय पुलिस विभाग में नौकरी करते थे. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/regarding-questioning-of-cm-ed-wrote-a-letter-to-the-chief-secretary-and-dgp-to-maintain-law-and-order/">सीएम

से पूछताछ के दौरान न बिगड़े विधि-व्यवस्था, ईडी ने मुख्य सचिव और डीजीपी को लिखा पत्र
इनके मंझले पुत्र बेरमो के डीएसपी वशिष्ठ नारायण सिंह वर्ष 2013 से 2016 तक जमशेदपुर में डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर के पद पर पदस्थापित थे. ध्रुव नारायण सिंह अपने पीछे पांच पुत्र, बहू और चार पुत्रियां, दामाद और नाती, पोतों से भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही