Search

 
 
 

जमशेदपुर : विभागीय आदेश का पालन नहीं करने पर श्यामा प्रसाद मध्य विद्यालय प्रबंधन काे शाेकाॅज

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के खासमहल स्थित श्याम प्रसाद मध्य विद्यालय प्रबंधन काे विभागीय आदेश का अनुपालन नहीं करने पर शाेकाॅज नाेटिस जारी करते हुए एक सप्ताह के अंदर जवाब देने काे कहा गया है. संताेषजनक जवाब नहीं हाेने पर प्रस्वीकृति वापस लेने की बात विभाग ने कही है. विदित हाे कि इस स्कूल का जिला शिक्षा अधीक्षक निशु कुमारी ने औचक निरीक्षण किया था, जिसमें यह बात सामने आयी थी कि यह स्कूल विभागीय आदेश के विरूद्ध संचालित हाे रहा है. इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/principal-in-charge-of-jagannathpur-degree-college-absent-without-notice-for-eight-days/">जगन्नाथपुर

डिग्री कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य आठ दिन से बिना सूचना दिये अनुपस्थित

क्या खामी पाई गई  और क्या है आदेश

इसके तहत स्कूल में 1 से 3 तक की कक्षाएं सुबह 6.30 बजे से 10.30 बजे तक, जबकि वर्ग 4 से 8वीं तक की कक्षाएं सुबह 6.30 बजे से 11.30 बजे तक संचालित हाे रही थी,जबकि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से स्कूल संचालन काे लेकर जाे आदेश जारी हुआ था उसके तहत 1 जुलाई से स्कूलाें काे सुबह 9 से दाेपहर 3 बजे तक संचालित हाेना है. इसके साथ ही इस स्कूल में नव नियुक्त शिक्षकाें से शिक्षण कार्य लिया जा रहा था, जबकि विभागीय आदेश है कि प्रथम वेतन निर्धारण के पूर्व किसी भी नव नियुक्त शिक्षक से कार्य नहीं लेना है. इसे भी पढ़ें  : दूसरा">https://lagatar.in/second-test-100th-test-between-india-and-west-indies-from-july-20-there-may-be-changes-in-both-teams/">दूसरा

टेस्ट मैच : 20 जलाई से भारत-वेस्टइंडीज के बीच 100वां टेस्ट, दोनों टीमों में हो सकता है बदलाव

19 साल से विद्यालय सचिव पद पर एक ही व्यक्ति

विभाग की जांच में यह बात भी सामने आया कि प्रबल कुमार देव लगभग 19 वर्ष से विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव पद पर कार्यरत हैं और इस अवधि में कभी भी समिति का पुनर्गठन नहीं किया गया है. विभाग का कहना है कि इससे पता चलता है कि स्कूल में स्वस्थ शिक्षा का वातावरण नहीं है और विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा जानबूझकर विभागीय निर्देश का पालन नहीं किया जा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही