Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गोविंदा आला रे… से गुंजायमान हुआ सिदगोड़ा सूर्यधाम

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Vishwajeet Bhatt) : जन्माष्टमी के अवसर पर तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में शुक्रवार को सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में एकल दही-हांडी मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस दौरान पूरा सूर्यधाम गोविंदा आला रे... से गुंजायमान होता रहा. महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के लिए यह प्रतियोगिता थी. लगभग 78 पुरुष प्रतिभागी एवं 23 महिला प्रतिभागियों ने मटकी फोड़ में भाग लिया. आयोजन समिति के दिनेश कुमार, भूपिंदर सिंह, मिथलेश सिंह यादव, राकेश सिंह एवं अमरजीत सिंह राजा की देखरेख में प्रतियोगिता सम्पन्न हुई. आयोजन समिति द्वारा प्रतिभागियों की आंखों पर पट्टी बांधकर मटकी फोड़ने के लिए दो मिनट का समय निर्धारित किया गया था व लठ से तीन बार वार करने का मौका दिया गया था. पुरुष वर्ग में सबसे कम समय 10 सेकंड में बारीडीह के निर्मल गोप एवं महिला वर्ग में स्वेता सिंह ने मात्र 16 सेकेंड में मटकी फोड़ी. इसे भी पढ़ें : रेलवे">https://lagatar.in/youths-body-recovered-from-railway-line-wifes-allegation-girlfriend-and-her-brothers-killed/">रेलवे

लाइन से युवक का शव बरामद, पत्नी का आरोप- प्रेमिका और उसके भाईयों ने मारा
प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमशः 3000, 2000 एवं 1000 की पुरस्कार राशि दी गयी. प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री व मंदिर समिति के संरक्षक रघुवर दास उपस्तिथ हुए. उन्होंने स्वयं भी इस प्रतियोगिता में भाग लिया. उन्होंने कहा कि हमें अपनी सभ्यता व संस्कृति को हमेशा जीवंत रखना चाहिए. आये श्रोताओं ने हांडी फोड़ प्रतियोगिता का खूब लुत्फ उठाया और मंदिर समिति के इस आयोजन की प्रशंसा की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-small-business-on-the-verge-of-closure-due-to-policies-of-multinational-companies-cait/">जमशेदपुर

: बहुराष्ट्रीय कंपनियों के नीतियों से छोटे व्यापार बंदी के कगार पर : कैट

महिला वर्ग में ये रहीं विजेता

प्रथम : स्वेता सिंह, 16 सेकेंड द्वितीय : रिया कुमारी 18 सेकेंड तृतीय : प्रिया कुमारी, एक मिनट 12 सेकेंड

पुरुष वर्ग में ये हुए विजेता

प्रथम : निर्मल गोप, 10 सेकेंड द्वितीय : सौरव कुमार, 13 सेकेंड तृतीय : संजय शर्मा, 13.2 सेकेंड इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-small-business-on-the-verge-of-closure-due-to-policies-of-multinational-companies-cait/">जमशेदपुर

: बहुराष्ट्रीय कंपनियों के नीतियों से छोटे व्यापार बंदी के कगार पर : कैट

इन्होंने निभाई सक्रिय भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में दिनेश कुमार, भूपिंदर सिंह, मिथलेश सिंह यादव, राकेश सिंह, अमरजीत सिंह राजा, सुशांतो पांडा, प्रोबिर चटर्जी, अभिषेक कुमार, अमिश अग्रवाल, मृत्युंजय यादव, निकेत सिंह, कंचन दत्ता, माही, कर्फ्यू पोद्दार, अनुराग मिश्रा, ओम पोद्दार एवं अन्य लोगों ने अपना अहम योगदान दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही