Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कन्या भ्रूण संरक्षण को लेकर बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत चला हस्ताक्षर अभियान

Jamshedpur (Sunil Pandey) : बिष्टुपुर गोपाल मैदान में आयोजित हुए सात दिवसीय श्रीराम कथा में मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा कन्या भु्रण सरंक्षण एवं बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. गुजरात के सूरत से आये गुरुजी संतश्री ने महिलाओं के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए अभियान का हिस्सा बने और हस्ताक्षर किये. साथ ही क़रीब लगभग 400 से अधिक भक्तगणों ने भी हस्ताक्षर किये. इस दौरान कथा वाचक परम श्रद्धेय संतश्री से महिलाओं ने आशीर्वाद ग्रहण किया. साप्ताहिक कार्यक्रम में प्रतिदिन सुरभि शाखा की सदस्यों द्धारा काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ashutosh-kabra-got-the-best-provincial-coordinator-award/">जमशेदपुर

: आशुतोष काबरा को मिला सर्वश्रेष्ठ प्रांत संयोजक का अवॉर्ड
पुरे एक सप्ताह तक शाखा ने सेवा प्रदान की. इस कार्य हेतु कार्यक्रम के आयोजकों एवं समाज बंधुओं द्धारा सुरभि शाखा को सम्मानित किया गया. .यह कार्यक्रम शाखा अध्यक्ष उषा चौधरी, शाखा सचिव निधि अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नीलम देबूका, रजनी बंसल, पुष्पा अग्रवाल, ममता अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, पारुल चेतानी, वंदना अग्रवाल आदि के सहयोग से संपन्न हुआ. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-annual-function-of-press-club-of-seraikela-kharsawan-on-4th-april/">आदित्यपुर

: प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां का वार्षिक समारोह 4 अप्रैल को
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही