Search

 
 
 

जमशेदपुर : सिंहभूम चैंबर ने रेल मंत्री से कोल्हान में रेल उपक्रम लगाने का किया आग्रह

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने शुक्रवार को दिल्ली रेल मंत्रालय में केंद्रीय रेल मंत्री अशिवनी वैशनव से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा. इस संबंध में अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने बताया कि रेलमंत्री का ध्यान टाटानगर से जयपुर सीधा रेल सेवा शुरू करने पर आकृष्ट कराया गया. साथ ही हावड़ा-जयपुर ट्रेन को वाया टाटानगर सप्ताह मे दो दिन चलाने का आग्रह किया गया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-sanskrit-question-paper-was-handed-over-to-the-examinee-instead-of-kudmali/">चांडिल

: कुड़माली के बदले परीक्षार्थी को थमा दिया संस्कृत का प्रश्नपत्र

रेल उपक्रम लगने से बढ़ेगा व्यापार 

रेल मंत्री ने कहा कि टाटानगर से जयपुर सीधी रेल सेवा शुरू करने में करीब एक साल का वक्त लगेगा. उन्होंने कहा कि रेलवे के द्वारा 5500- 6000 किलोमीटर ट्रैक प्रति वर्ष बिछाने का काम किया जा रहा है. वर्तमान स्थिति में ट्रैक ओवरलोड चल रहा है. चैंबर अध्य्क्ष ने रेल मंत्री का ध्यान कोल्हान में रेल उपक्रम स्थापित करने हेतु आकृष्ट कराया. अध्यक्ष ने कहा कि कोल्हान में 1400 लघु उद्योग है. रेल उपक्रम लगने से रेलवे को फायदा होगा साथ ही व्यापार भी बढ़ेगा. जिस पर संज्ञान लेते हुए रेल मंत्री ने संबंधित अधिकारी को जांच कर उचित कारवाई करने के निर्देश दिए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही