Search

जमशेदपुर : महिलाओं के सम्मान में साकची गुरुद्वारा में "सिरजनहारी" कीर्तन दरबार 5 मई को

  • केवल बीबीयों की ओर से प्रस्तुत किया जायेगा कीर्तन गायन
  • जमशेदपुर के अलावा बाहर के जत्थे करेंगे संगत को निहाल
Jamshedpur (Anand Mishra) : गुरुघर में महिलाओं की धार्मिक भागेदारी सुनिश्चित करने तथा उनके धार्मिक ज्ञान को संगत तक पहुंचाने के उद्देश्य से आगामी 5 मई को एकदिवसीय एक अनोखा "सिरजनहारी" कीर्तन दरबार का आयोजन साकची गुरुद्वारा में किया जा रहा है, जिसमें केवल बीबियों द्वारा ही शब्द गायन का प्रस्तुतीकरण होगा. इस बाबत "सिरजनहारी" के आयोजनकर्ता गुरदीप सिंह सलूजा ने बताया कि गुरबाणी में लिखा है "..... सो क्यों मंदा आखिये जिन जम्मे राजान" अर्थात उसे बुरा क्यों कहा जाये जिसने सृष्टि का सृजन किया है. सरदार गुरदीप सलूजा ने स्पष्ट किया किया कि एकदिवसीय कीर्तन दरबार के आयोजन में जमशेदपुर के अलावा लुधियाना, मोगा, परबेलिया और धनबाद से बीबियों के जत्थे अलौकिक गुरुबाणी गायन कर तथा कथा विचार कर संगत को निहाल करेंगे. इसे भी पढ़ें : लोकसभा">https://lagatar.in/lok-sabha-elections-in-jharkhand-42-candidates-filed-their-nominations-for-the-fifth-phase-and-26-candidates-for-the-sixth-phase/">लोकसभा

चुनाव : झारखंड में पांचवें चरण के लिए 42 व छठे चरण के लिए 26 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
सतीश मुथरेजा ने बताया कि कीर्तन दरबार सुबह सवा नौ बजे से लेकर एक बजे तक जबकि शाम को छह बजे से रात 9:45 बजे तक चलेगा. कीर्तन दरबार में बीबी अमनदीप कौर-लुधियाना, बीबी अमित कौर-धनबाद, बीबी हरप्रीत कौर (वाहेनूर)- मोगा, बीबी प्रभजोत कौर-प्राबेलिया, बीबी रविंदर कौर-जमशेदपुर और बीबी गुरमीत कौर-जमशेदपुर कीर्तन-दरबार में शब्द गायन करेंगी. साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह और महासचिव परमजीत सिंह काले ने संगत से विनती की है कि “सिरजनहारी” कीर्तन दरबार में हाजरी भर कर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करें. कीर्तन दरबार में सुबह और शाम गुरु का अटूट लंगर बरताया जाएगा. इधर, सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव जी की शहीदी को मुख्य रखते हुए साकची गुरुद्वारा में स्त्री सत्संग सभा, साकची और सुखमणि जत्था द्वारा सुखमणि साहिब का पाठ शुरू किया गया जो की अगले 40 दिनों तक जारी रहेगा. इसे भी पढ़ें : गिरफ्तारी">https://lagatar.in/high-court-will-give-its-verdict-tomorrow-on-the-criminal-complaint-of-former-cm-hemant-challenging-his-arrest/">गिरफ्तारी

को चुनौती देने वाली पूर्व सीएम हेमंत की क्रिमिनल रीट पर कल फैसला सुनाएगा हाइकोर्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp